Javed Jaffery Meezan Jaffrey Dance: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई है. ट्रेलर के बाद से ही ऑडियंस इस कॉमेडी मूवी का सिनेमाघरों में बेसब्री से इंतजार कर रही है. ‘दे दे प्यार दे 2’ में अजय देवगन के साथ-साथ जिनके चर्चे सबसे ज्यादा है वो जावेद जाफरी और मीजान जाफरी की जोड़ी ही है. बाप-बेटे की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. वहीं मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘3 शौक’ रिलीज किया है, जिसमें जावेद जाफरी और मीजान जाफरी ने अपने डांस से आग लगा दी. बाप-बेटे की जुगलबंदी ने अभी से ऑडियंस को इंप्रेस कर दिया है.
बाप-बेटी की जोड़ी की जुगलबंदी
करण औजला के ‘3 शौक’ गाने का रिमिक्स वर्जन ‘दे दे प्यार दे 2’ में देखने को मिल रहा है. मेकर्स ने इस गाने को हाल ही में रिलीज किया है. ‘3 शौक’ गाने में 62 साल की उम्र में जावेद जाफरी का जबरदस्त डांस देख फैंस की आंखें भी खुली की खुली रह गई. वहीं झटका तब लगा जब इसी गाने में जावेद जाफरी के साथ-साथ उनके बेटे मीजान जाफरी भी अपने पापा के स्टेप्स मैच करते दिखाई दिए. बाप-बेटे की ये डांस जुगलबंदी फैंस को पहली बार देखने को मिल रही है.
यह भी पढ़ें: De De Pyaar De 2 में सितारों का रीयूनियन, नई कास्ट से लेकर रिलीज डेट तक जानें सब कुछ
सोशल मीडिया पर छाया गाना
2 मिनट 42 सेकंड का ये गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. गणेश आचार्य ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है. वहीं जावेद जाफरी और मीजान जाफरी डांस करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. गाने में एक-साथ एंट्री करते हुए बाप-बेटे के डांस से आपकी भी नजरें हट नहीं पाएंगी. वहीं मूवी का पहला गाना ‘झूम शराबी’ भी सोशल मीडिया पर आते ही छा गया. इस गाने को यो यो हनी सिंह ने गाया है और अजय देवगन ने अपने आइकॉनिक डांस स्टेप से इस गाने को आइकॉनिक ही बना दिया.
यह भी पढ़ें: De De Pyaar De 2 के ट्रेलर पर क्या है पब्लिक की राय? पढ़ें एक्स रिव्यू
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म में अजय देवगन, जावेद जाफरी और मीजान जाफरी के साथ-साथ रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता भी लीड रोल में हैं. वैसे तो मूवी में रकुल और अजय देवगन का लव एंगल दिखाया गया है लेकिन बीच-बीच में रकुल के साथ मीजान जाफरी के सीन्स भी दिखाए गए हैं. ये मूवी 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
27 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines