पॉपुलर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों जमकर विवादों में फंसे हुए हैं। दिलजीत को बैन करने तक की मांग चरम पर है। सिंगर की फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के होने से सारा बवाल हो रहा है। हालांकि, फिल्म को इंडिया में रिलीज नहीं किया जा रहा है। इस बीच अब गीतकार जावेद अख्तर ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि इस बवाल पर जावेद का क्या कहना है?
जावेद अख्तर ने क्या कहा?
दरअसल, हाल ही में जावेद अख्तर ने एनडीटीवी के साथ बात की। इस दौरान जावेद ने कहा कि बेचारा अब क्या करे, फिल्म की शूटिंग तो पहले ही हो गई थी। वो नहीं जानता था कि ऐसा होगा। इस सबमें पाकिस्तानी लोगों का पैसा नहीं डूबेगा, लेकिन भारतीयों को नुकसान होगा और उनका पैसा डूबेगा। क्या ही फायदा है इसका?
जावेद ने ये क्या कहा?
इसके अलावा जावेद ने कहा कि अगर उसको पहले से इस सबके बारे में पता होता तो क्या वो फिल्म में पाक एक्ट्रेस को लेते। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि सेंसर बोर्ड औ सरकार को इस सिचुएशन के बारे में थोड़ी सहानुभूति दिखानी चाहिए। उनको कहना चाहिए कि ऐसा फिर ना करें। आपने ये फिल्म बनाई है, तो आप इसे रिलीज करें, लेकिन फिर इस तरह की कोई फिल्म ना बनाएं।
27 जून को विदेशी सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म
इसके अलावा अगर दिलजीत की इस फिल्म की बात करें तो फिल्म ‘सरदार जी 3’ को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया है। ये फिल्म विदेशी थिएटर्स में रिलीज की गई है। 27 जून को फिल्म को रिलीज कर दिया गया था। फिल्म को लेकर हुए विवाद की वजह से इसे इंडिया में रिलीज ना करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म क्या कमाल करती है और कितना कलेक्शन कर पाती है?
यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala के निधन के बाद क्यों ट्रोल हुए हसबैंड? Parag Tyagi को सुननी पड़ रही लोगों की बातें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines