इन दिनों भारत में दो हत्याकांड ने लोगों में काफी गुस्सा भर दिया है। ये मामले मुस्कान रस्तोगी और सोनम रघुवंशी से जुड़े हैं और दोनों में एक बात कॉमन थी कि दोनों ने अपने पति की हत्या करवाई। NDTV के साथ एक इंटरव्यू में मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने इन घटनाओं और लोगों की प्रतिक्रिया पर अपनी राय रखी है।
जावेद अख्तर ने क्या कहा?
जब उनसे इन मामलों पर बात करने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि इस पर उनकी मिली-जुली भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों महिलाओं ने अपने पति को मरवा दिया और पूरा समाज हिल गया, लेकिन वही समाज तब चुप रहता है जब बहुत सी महिलाएं हर दूसरे दिन जिंदा जलाई जाती हैं या उन्हें हर दिन मारा-पीटा जाता है। क्या तब समाज उतना ही नाराज होता है?
उन्होंने आगे कहा कि हमारा समाज बहुत बेशर्म है। जब दो औरतों ने मर्डर किया तो सब चौंक गए, लेकिन सालों से जो मर्द औरतों को दर्द देते आ रहे हैं उस पर किसी को फर्क नहीं पड़ता। अगर किसी महिला ने शादी के कुछ ही दिन बाद पति की हत्या कर दी तो क्या आपने सोचा कि क्या वो शादी उसकी मर्जी से हुई थी? क्या किसी छोटे शहर की लड़की के लिए शादी से मना करना आसान होता है?’
क्या हुआ था इन दोनों मामलों में?
सोनम रघुवंशी केस में 2 जून को सोनम के पति राजा रघुवंशी का शव मेघालय के एक झरने के पास खाई में मिला। पुलिस जांच में पता चला कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने तीन लोगों को पैसे देकर यह हत्या करवाई। ये सब शादी के करीब दो हफ्ते बाद हुआ जब वे हनीमून पर थे।
मुस्कान रस्तोगी केस में 4 मार्च को मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की चाकू मारकर हत्या कर दी। फिर दोनों ने मिलकर लाश के टुकड़े किए और एक सीमेंट से भरे ड्रम में छिपा दिया।
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
1 hr agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
2 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
5 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
13 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines