Kangana Ranaut: इन दिनों एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ को लेकर खूब सुर्खियों बटोर रही है। हाल ही में फिल्म से एक्ट्रेस का पहला लुक भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वहीं, दूसरी ओर कंगना और जावेद अख्तर के बीच चल रहा विवाद भी गरमाता जा रहा है। अब फिर से एक्ट्रेस कंगना रनौत जावेद अख्तर के खिलाफ एक अपील लेकर कोर्ट जा पहुंची है।
यह भी पढ़ें- Taali Trailer: ‘आ गई है गौरी’ अपने स्वाभिमान, सम्मान और स्वतंत्रता की कहानी लेकर, ट्रेलर आउट
Kangana Ranaut ने कोर्ट से रख दी बड़ी डिमांड
बता दें कि कोर्ट ने जावेद अख्तर को समन जारी कर 5 अगस्त को पेश होने के लिए कहा था। अब इस पर एक्ट्रेस ने दावा किया है कि जावेद अख्तर जानबूझकर अदालत में पेश नहीं हुए हैं। ऐसे में कंगना ने फिर से उनके खिलाफ जमानती वारंट की मांग की है। एक्ट्रेस ने आपराधिक धमकी के एक मामले में जावेद अख्तर के खिलाफ जमानती वारंट की मांग करते हुए मुंबई के अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में एक याचिका दायर की है।
जावेद अख्तर के वकील किया अनुरोध
रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने कथित तौर पर ‘जानबूझकर’ अदालत के सामने पेश होने में विफल रहने और सुनवाई की उपेक्षा करने के लिए वारंट की मांग की है। बताते चलें कि जावेद अख्तर को 5 अगस्त को अदालत में पेश होना था। हालांकि, उनके वकील जय भारद्वाज ने उनके परिवार के एक सदस्य की अर्जेंट मेडिकल कंडीशन का हवाला देते हुए कोर्ट में पेश न हो पाने का अनुरोध किया था।
न्याय के हित में वारंट जारी किया जाना चाहिए
वहीं, कंगना के वकील ने इसका विरोध किया और अभिनेत्री के खिलाफ जावेद की सुनवाई के दौरान इसी तरह के एक उदाहरण को पेश किया। इस तरह जावेद अख्तर के खिलाफ जमानती वारंट का आग्रह किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजवान ने दावा किया कि क्योंकि जावेद अख्तर जानबूझकर अदालत के सामने पेश नहीं हुए हैं, इसलिए न्याय के हित में वारंट जारी किया जाना चाहिए।
अब इस दिन होगी मामले की सुनवाई
वहीं, दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने याचिका पर रोक लगाने का फैसला किया। कोर्ट ने जावेद अख्तर को अगली सुनवाई के लिए जमानती प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि जावेद अख्तर ने अभिनेत्री कंगना रणौत द्वारा दायर एक मामले में एक मजिस्ट्रेट द्वारा उनके खिलाफ जारी किए गए समन के खिलाफ शुक्रवार को मुंबई की एक सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने दावा किया कि आदेश जल्दबाजी में और अनुचित तरीके से पारित किया गया जिसके परिणामस्वरूप न्याय का गंभीर अपमान हुआ। वहीं, अब इस मामले सुनवाई 8 अगस्त को होनी है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines