Jasmine Bhasin Health Update: टीवी की फेमस एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जैस्मिन भसीन इस वक्त बेहद दर्द में है। एक्ट्रेस को लैंस की वजह से दिखना बंद हो गया है। हालांकि अभी भी उन्हें इससे राहत नहीं मिल रही है और वो इस परेशानी का सामना कर रही हैं।
जैस्मिन ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
दरअसल, 17 जुलाई को जैस्मिन भसीन एक इवेंट में गई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने लैंस पहने थे, जिसकी वजह से उनकी आंखों में परेशानी हुई और उन्हें इस दर्द का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बारे में बात भी की है। जैस्मिन ने इस पर बात करते हुए कहा कि 17 जुलाई को मुझे दिल्ली में एक इवेंट अटेंड करना था और इसके लिए मैं वहां मौजूद थी।
इवेंट में हुई थी शामिल
जैस्मिन ने आगे कहा कि इवेंट में शामिल होने के लिए मैंने लैंस पहने थे, लेकिन शायद उनमें कोई दिक्कत थी। जैसे ही मैंने लैंस को लगाया, तो मेरी आंखें जलने लगीं और धीरे-धीरे दर्द बर्दाश्त के बाहर होता गया। एक्ट्रेस ने कहा मैं उसी वक्त डॉक्टर के पास जाना चाहती थी, लेकिन मैंने अपने काम को लेकर कमिटमेंट दे रखी थी और इसलिए मैं उस वक्त कहीं नहीं जा सकती थी।
मुझे दिखना ही बंद हो गया- जैस्मिन
एक्ट्रेस ने बताया कि मैंने दर्द को जैसे-तैसे दर्द को बर्दाश्त किया और इवेंट के बाद डॉक्टर के पास जाने का फैसला लिया। हालांकि इवेंट में मैंने सनग्लसेज पहनें और मेरी टीम ने इसके लिए मुझे हेल्प की। जैस्मिन ने कहा कि भले ही कुछ भी हो, लेकिन एक टाइम के बाद मुझे दिखना ही बंद हो गया था। फिर रात हो गई और तब हम आंखों के डॉक्टर के पास गए।
एक्ट्रेस की आंखों का कार्निया डैमेज
जैस्मिन ने कहा कि जब मैं डॉक्टर के पास गई, तो उन्होंने मुझे बताया कि मेरी आंखों का कार्निया डैमेज हो चुका है और उन्होंने मेरी आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद मैं मुंबई वापस आई और यहां आकर डॉक्टर को दिखाया। अपनी हालत पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे बेहद दर्द हो रहा है, लेकिन डॉक्टर ने कहा कि इसको ठीक होने में चार से पांच दिन का समय लगेगा और मैं जल्दी ही ठीक हो जाऊंगी।
सोने में भी हो रही परेशानी
जैस्मिन ने कहा कि जब तक मेरी आंखें ठीक नहीं हो जाती तब तक मुझे अपनी आंखों का खास ख्याल रखना होगा। मैं देख नहीं पा रही है और इसलिए ये मेरे लिए बहुत मुश्किल होने वाला है। इसकी वजह से ना सिर्फ देखने बल्कि सोने में भी दिक्कत हो रही है। मैं बस जल्दी ठीक होना चाहती हूं।
यह भी पढ़ें- Dharamveer 2 के ट्रेलर लॉन्च पर हुआ Oops मूमेंट, किसी ने बढ़ाई गर्मी, तो कोई लूट ले गया लाइमलाइट
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
14 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
17 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
18 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
20 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
20 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
21 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines