हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

डांस करते-करते अचानक स्टेज पर बेहोश होकर गिरा टीवी एक्टर, टेंशन में आ गए फैंस!

Aly Goni Dance Viral Video: टीवी एक्टर अली गोनी का इन दिनों वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो डांस करते-करते अचानक बेहोश होकर स्टेज पर गिर जाते हैं।

विज्ञापन
अली गोनी

Aly Goni Dance Viral Video: एक्टर अली गोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और इसका कारण है उनकी गर्लफ्रेंड जैसमीन भसीन जिनका उन्होंने कब्र तक साथ देने का वादा किया है। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो उनके फैंस के बीच अब काफी चर्चाओं में आ गया है। इस वीडियो में अली अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर धमाकेदार डांस कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान अचानक एक हादसा हुआ, जिसने हर किसी को चौंका दिया। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

अली गोनी डांस करते-करते गिर पड़े

इस वीडियो की शुरुआत एक शानदार डांस से होती है जिसमें अली गोनी अपने दोस्तों कृष्णा मुखर्जी और शिरीन मिर्जा के साथ ‘साडी गली’ गाने पर झूम रहे होते हैं। इस दौरान अली का जोश और एनर्जी देखते ही बनती है, लेकिन इसी दौरान अली गोनी अचानक से गिर जाते हैं। इस पल को देखकर स्टेज पर मौजूद लोग कुछ समय के लिए उनके दोस्त घबरा जाते हैं, लेकिन इसके बाद फिर अली अचानक से उठते हैं और सभी की जान में जान आती है।

अली ने दोस्तों के साथ किया मजाक 

अली के गिरने के बाद वीडियो में एकदम कहानी में ट्विस्ट आ जाता है। इसके बाद जैसे ही ‘हाय गर्मी’ गाना बजता है अली एकदम अचानक से उठ जाते हैं, उनके दोस्त फिर से बेहतरीन डांस मूव्स दिखाते हैं और अब उनका जोश दोगुना हो चुका होता है। अली स्टेज पर फिर से डांस करने लगते हैं और पूरा माहौल बदल जाता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

अली का ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और उनके फैंस इसे बार-बार शेयर कर रहे हैं। इसके बाद अली ‘झूम बराबर’ गाने पर भी डांस करते हुए नजर आते हैं, जिसमें उनका उत्साह देखते ही बनता है। एक बार के लिए तो इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के दिलों की धड़कन रुक ही जाती है।

‘ये है मोहब्बतें’ से मिली पहचान 

अली गोनी को पहचान सबसे पहले टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ से मिली थी, जिसमें उन्होंने दिव्यांका त्रिपाठी के देवर रोमी भल्ला का किरदार निभाया था। शो में उनका किरदार पॉजिटिव था और उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। इसके अलावा भी अली ने कई शोज में काम किया, जिनमें ‘स्पिलिट्सविला 5’, ‘द सीरियल’, ‘नागिन 3’, ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ और ‘नच बलिए 9’ जैसे शोज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Trisha Kar Madhu ने मांग भरवाने का किया इशारा, वीडियो के वायरल होते ही ‘बवाल’

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें