Jasmin Walia-Hardik Pandya Dating Rumor: ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जब से क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का उनके साथ नाम जुड़ा है, लोग उनके बारे में जानने के लिए बेताब हैं। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि दोनों ग्रीस में एक साथ हैं, और वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले जैस्मीन ने सोशल मीडिया पर ग्रीस से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके एक या दो दिन बाद हार्दिक पांड्या ने ग्रीस से वीडियो शेयर किया।
तस्वीर और वीडियो में सेम बैकग्राउंड दिखने के बाद से दोनों के डेटिंग की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। हालांकि इन खबरों पर हार्दिक या जैस्मीन किसी ने रिएक्शन नहीं दिया। अब लगता है कि सिंगर ने क्रिकेटर के साथ अपना रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि जैस्मीन की एक तस्वीर बयां कर रही है।
लोगों ने खोज निकाली साथ की तस्वीर
जैस्मीन वालिया और हार्दिक पांड्या की तस्वीरों में एक ही पूल बैकग्राउंड दिखने के बाद लोगों ने यह तो मान लिया है कि दोनों ग्रीस में एक साथ हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक रेडिट पोस्ट सामने आया है, जिसमें जैस्मीन की बीच से एक तस्वीर सामने आई है। उस तस्वीर में कुछ ऐसा दिखा है, जिसके बाद यूजर ने कंफर्म कर दिया है हार्दिक पांड्या इस वक्त जैस्मीन के साथ हैं। बता दें कि जैस्मीन की जिस तस्वीर को रेडिट पोस्ट पर शेयर किया गया है, उसमें उनके साथ हार्दिक का हाथ साफ दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: स्त्री 2 ने दूसरे दिन कितना कमाया? ‘वेदा’ और ‘खेल खेल में’ का कलेक्शन करेगा हैरान
सीक्रेट डेटिंग का किया जा रहा दावा
बता दें कि हार्दिक पांड्या ने अपने हाथ में टैटू बनवा रखा है। जैस्मीन ने बिकिनी पहने जिस तस्वीर को शेयर किया है, उसमें उनके बगल में एक शख्स की बैठै हुए झलक दिखाई दी है। शख्स की तस्वीर पूरी तो नहीं है बस हल्का सा हाथ दिखाई दे रहा है। हाथ पर टैटू दिखने के बाद से लोग कयास लगा रहे हैं कि जैस्मीन वालिया के साथ हार्दिक पांड्या हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों सीक्रेट डेटिंग कर रहे हैं।
Hardik pandya dating jasmin walia
byu/Fuzzy_Tadpole_3117 inBollyBlindsNGossip
सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा
रेडिट पोस्ट को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन दिया, ‘अब तो धीरे-धीरे पांड्या की डेटिंग रिवील हो रही है। फोटो में जैस्मीन के बगल में एक हाथ दिख रहा है, जिसपर टैटू बना है। हार्दिक पांड्या के हाथ पर भी उसी जगह टैटू बना है। दोनों साथ बैठे हैं।’ जैसे ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों ने हार्दिक पांड्या पर भड़ास निकालनी शुरू कर दी है। यूजर्स का कहना है कि उन्हें नताशा के लिए बुरा लग रहा है। जब यही करना था तो शादी क्यों की पांड्या ने? गौरतलब है कि पिछले महीने ही हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने तलाक कंफर्म किया है। इसके बाद से मॉडल अपने बेटे अगस्त्य को लेकर सर्बिया लौट गई हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
13 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines