Jasmin Bhasin Love Note: पॉपुलर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को लेकर हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई थी जिसके बाद फैंस भी डर गए। एक्ट्रेस ने हाल ही में रिवील किया कि उन्हें दिखना बंद हो गया है क्योंकि लेंस लगाने की वजह से उनकी आंखों का कॉर्निया डैमेज हो गया। इतना ही नहीं जैस्मिन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं जिनमें एक्ट्रेस की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। ये सब देखने के बाद सभी लोगों को जैस्मिन की चिंता सताने लगी।
जैस्मिन ने ठीक होते ही किस पर लुटाया प्यार?
हालांकि, अब एक्ट्रेस की हालत पहले से बेहतर है और वो रिकवर हो रही हैं। अब ठीक होने से पहले ही जैस्मिन भसीन ने फैंस के साथ एक खास इनफार्मेशन शेयर की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर रिवील किया है कि इस मुश्किल वक्त में वो कौन था जो हर समय उनके साथ रहा और उनका ख्याल रखा। अब जैस्मिन भसीन ने सोशल मीडिया पर इस शख्स के लिए एक लव नोट लिखा है। बता दें, जैस्मिन का ख्याल रखने वाले कोई और नहीं बल्कि अली गोनी (Aly Goni) हैं।
जैस्मिन ने लिखा थैंक यू नोट
अली ने ही अपनी गर्लफ्रेंड को इस हालत में संभाला है और अब जैस्मिन ने इसके लिए उन्हें खास तरह से शुक्रिया कहा है। अब जैस्मिन भसीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके और अली के ढेर सारे हैप्पी मोमेंट्स और रोमांटिक मोमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। इसे शेयर करते हुए जैस्मिन ने लिखा, ‘पिछले कुछ दिन बेहद मुश्किल थे, भयानक दर्द और न देख पाने की वजह से बहुत बुरा महसूस कर रही थी।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के विनर का नाम लीक, ग्रैंड फिनाले से पहले जान लें किसे मिलेगी ट्रॉफी?
अली बने जैस्मिन की आंखें
एक्ट्रेस ने आगे अपने लव ऑफ लाइफ के लिए लिखा, ‘थैंक यू सो मच अली गोनी न सिर्फ 24 घंटे मेरे साथ रहने के लिए बल्कि मेरी आंखें बनने के लिए भी। मुझे हंसाने और दर्द भुलाने की कोशिश करने के लिए और हर मिनट मेरे लिए दुआ पढ़ने के लिए भी। अब जैस्मिन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग अब इस कपल पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं और इन्हें कपल गोल्स बता रहे हैं।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
9 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
10 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
11 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
14 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
15 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
15 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
16 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines