Jasmin Bhasin: फिल्म और टीवी दोनों ही इंडस्ट्री के स्टार्स सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। सेलेब्स अक्सर अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में जैस्मिन भसीन ने भी एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया। जी हां, टॉक ऑफ द टाउन में चर्चा होने लगी कि जैस्मिन भसीन और अली गोनी का ब्रेकअप हो गया है। जैसे ही ये बातें शुरू हुई, तो जैस्मिन भसीन का सोशल मीडिया यूजर्स पर गुस्सा फूट पड़ा और एक्ट्रेस ने नेटिजंस को करारा जवाब दे दिया।
जैस्मिन ने यूजर्स को दिया जवाब
दरअसल, जैस्मिन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें भसीन ने लिखा है कि इस चीज को याद रखें कि हर शेयर की गई चीज सच होती है। पोस्ट और कोट्स अचानक आए हुए विचार होते हैं और ये किसी की लाइफ विंडो नहीं होते। किसी को जज करना और कुछ भी सोच लेना बंद करें और इसके बजाय दयालुता फैलाएं और कुछ भी मान लेना बंद करें।
लोगों ने लगाए कयास
गौरतलब है कि जैस्मिन भसीन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि प्यार की बेहद अजीब होता है, जब ये जा रहा होता है, तो इसका एहसास और भी ज्यादा होता है। जैसे ही लोगों की नजर जैस्मिन के इस पोस्ट पर पड़ी, तो इंटरनेट पर हंगामा-सा मच गया। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि जैस्मिन और अली के बीच में कुछ ठीक नहीं है या फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
बिग बॉस 14 में साथ आए थे नजर
हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट में नेटिजंस को ना सिर्फ इसका जवाब दिया बल्कि खरी-खरी भी सुनाई। गौरतलब है कि जैस्मिन भसीन और अली गोनी बिग बॉस 14 के घर में एक साथ नजर आए थे। ना सिर्फ शो के घर बल्कि बाहर भी ये जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी। दर्शकों ने इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटाया था। बता दें कि जैस्मिन भसीन और अली गोनी के प्यार की शुरुआत खतरों के खिलाड़ी से शुरू हुई थी। जी हां, इस शो के एक सीजन में दोनों साथ नजर आए थे। सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे संग फोटोज शेयर करते रहते हैं। कपल की तस्वीरों में उनका प्यार साफ झलकता है।
यह भी पढ़ें- Kritika-Payal की कैसी हुई हालत? Bigg Boss से बाहर आते ही टूट गए ‘अरमान’!
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
13 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
14 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
15 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
16 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines