टीवी के पॉपुलर कपल जैस्मिन भसीन और अली गोनी को लेकर चर्चा हो रही है कि ये कपल जल्दी ही शादी करने वाला है। हालांकि, अब इन अफवाहों का खुलासा हो गया है कि ये सच हैं या झूठ। बीते दिन से ही इंटरनेट पर बातें हो रही हैं कि जैस्मिन भसीन और अली गोनी साल 2025 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, अब इन अफवाहों पर जैस्मीन ने अपना रिएक्शन दे दिया है। आइए जानते हैं कि उनका क्या कहना है?
जैस्मिन भसीन ने किया रिएक्ट
टेली टॉक इंडिया/जूम से बात करते हुए जैस्मिन भसीन ने कहा कि इन बातों को सुनकर हम खूब हंस रहे हैं क्योंकि ये फिर से एक अफवाह है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे तो ये समझ नहीं आ रहा कि इसमें कृष्णा का नाम कहां से आ रहा है? हालांकि, हम जब भी इसके लिए प्लान करेंगे, तो हम खुद ही जानकारी दे देंगे, लेकिन तब तक इस तरह की किसी भी अफवाह पर भरोसा ना करें और ना ही इन्हें हवा दें।
कृष्णा मुखर्जी ने क्या कहा?
जैस्मिन भसीन ने आगे कहा कि अभी हमारा ध्यान सिर्फ अपने करियर पर है और हम उसी पर ध्यान देना चाहते हैं और फोकस करना चाहते हैं। गौरतलब है कि हाल ही एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने जैस्मीन की शादी को लेकर बात करते हुए कहा कि उनकी शादी या तो इस साल नहीं तो अगले साल होगी। इसके आगे उन्होंने कहा कि इस साल के आखिर तक भी उनकी शादी हो सकती है।
खुशी से झूमे फैंस
जैसे ही ये बातें सामने आई, तो फैंस खुशी से झूम उठे और जैस्मीन और अली की शादी की अफवाहों को हवा मिल गई। हालांकि, जैस्मीन और अली अभी तो शादी नहीं करने वाले हैं और उनकी शादी को लेकर उड़ रही अफवाहें झूठी निकली, लेकिन देखने वाली बात होगी कि ये कपल कब शादी करेगा? क्योंकि फैंस बेहद बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘इतनी पॉपुलैरिटी तो है कि MLA, MP बन…’, कहीं ‘सिकंदर’ के इस डायलॉग में कोई सच तो नहीं छिपा?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
30 mins ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 hr agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
2 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
6 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
7 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines