पॉपुलर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन पर भी बोटोक्स करवाने के आरोप लग चुके हैं। आज कल कॉस्मेटिक सर्जरी बेहद आम बात हो गई है। सेलेब्स खूबसूरत दिखने के लिए बॉडी पर चाकू चलवाने से भी नहीं कतराते। ये बात अलग है कि ऐसे करने के बाद वो इसे राज बनकर दुनिया से छिपाने की कोशिश जरूर करते हैं। हालांकि, अब एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है।
जैस्मिन भसीन पर लगा बोटोक्स करवाने का आरोप
जैस्मिन भसीन ने Bollywood Bubble को हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनसे पूछा गया कि आजकल बहुत रिपोर्ट्स आ रहे हैं कि एक्ट्रेसेस प्लास्टिक सर्जरीज और बोटोक्स करवा रही हैं। आपका नाम भी इससे जोड़ा जा रहा है, तो आप इन आरोपों को कैसे हैंडल करती हैं? तो जैस्मिन ने जवाब में कहा, ‘हां, सच में बहुत रिपोर्ट्स आ रही हैं कि एक्ट्रेसेस प्लास्टिक सर्जरी और बोटोक्स करवाती हैं, तो उसमें गलत क्या है? सबकी अपनी बॉडी है, सबकी अपनी शक्ल है, सबकी अपनी रिक्वायरमेंट है। जो-जो करवाना चाहे, वो करवा सकता है और हाल ही में मेरा नाम भी इससे अटैच हुआ। हां, मुझे बहुत सारे मैसेजेस मेरे इंस्टाग्राम पर आए थे, मेरी एक वीडियो पर कि जैसमीन ने लिप्स पर कुछ करवाया है।’
एक्ट्रेस ने रिवील क्या सच
जैस्मिन भसीन ने उस पर सफाई देते हुए कहा, ‘ऐसा कुछ भी नहीं है। मेरे साथ एक हादसा हुआ था, जिसकी वजह से स्वेलिंग हो गई थी। इसके बाद मेकअप आर्टिस्ट ने मेरे लिप्स बहुत बड़े बना कर दिए थे, तो मुझे उस दिन अच्छा लग रहा था क्योंकि इंस्टाग्राम के फिल्टर में भी तो वो थोड़ा सा दिखाता है, लेकिन मुझे अहसास हुआ कि ये मेरे फेस पर अच्छा नहीं लगता है और वो सिर्फ ड्राइंग थी।
यह भी पढ़ें: Deepika Padukone को आई Irrfan Khan की याद, Piku की री-रिलीज का किया ऐलान
क्या जैस्मिन भी करवाना चाहती हैं कॉस्मेटिक सर्जरी?
जैस्मिन भसीन ने आगे कहा, ‘जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ़ेगी, मेरा फेस चेंज होगा, मेरी बॉडी चेंज होगी। कुछ नेचुरल चेंजेस होंगे, कुछ चेंजेस शायद मैं करेक्ट करूं। तो शायद लोग और भी आगे बोलें, लेकिन इट्स ओके। मुझे अच्छा फील करना है। मुझे प्रीटी फील करना है और मुझे हमेशा अपना बेस्ट दिखना है। तो कुछ भी करूंगी, अपने आपको खराब करने के लिए नहीं करूंगी, अच्छा करने के लिए ही करूंगी। अगर हो गया खराब तो फिर आप कर लेना ट्रोल। वो तो वैसे भी करते हैं। कुछ ना करो तो भी होना है, तो भी कर लेना अगर आपको खुशी मिले तो।’
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines