Jasmin Bhasin Mother Health Update: मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) हाल ही में अपनी मां की बिगड़ी हालत की वजह से खबरों में आई थीं। एक्ट्रेस की मां की तस्वीरें हॉस्पिटल के बिस्तर से वायरल हुईं। इन फोटोज को देखने के बाद फैंस भी टेंशन में आ गए। सभी ने जैस्मिन भसीन की मां के लिए दुआएं भी मांगी और एक्ट्रेस से सवाल भी किया कि उन्हें क्या हुआ है। अब जैस्मिन ने अपने फैंस को मां के हॉस्पिटल में एडमिट होने की वजह बता दी है।
1 हफ्ते में एक्ट्रेस के साथ क्या से क्या हो गया?
एक्ट्रेस ने रिवील किया कि पिछले कुछ दिनों में वो कितनी परेशानियों से गुजरी हैं और कैसे उन्हें हॉस्पिटल में मां के लिए रातें काटनी पड़ीं। ये भी कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में मुश्किलों का सामना कर रही हैं। अब उन्होंने अपनी एक हफ्ते की तस्वीरें इंस्टाग्राम से शेयर करते हुए, इस पूरे हफ्ते की कहानी सुनाई है। एक्ट्रेस ने किस दिन क्या किया? वो इन तस्वीरों में दिख रहा है। इसे शेयर करते हुए जैस्मिन ने पूरी कहानी सुना दी।
मां पहुंची अस्पताल
एक्ट्रेस ने कहा ये मेरी जिंदगी का सबसे व्यस्त और चिंतित हफ्ता था। जैस्मिन ने बताया कि उन्होंने जयपुर में 51 डिग्री में शूट किया है। अब आप सोच लीजिए कि 51 डिग्री में शूट करना कितना मुश्किल रहा होगा। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने बचपन के दोस्तों से भी मिलने गई थीं। उन्होंने कोटा तक ट्रेवल किया और फिर समय निकालकर फैमिली के साथ लंच किया। इसके बाद उन्होंने ट्रेवल किया और दिल्ली जाकर इवेंट अटेंड किए। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जो जैस्मिन के लिए सबसे मुश्किल था।
यह भी पढ़ें: Urfi Javed के सूजे हुए चेहरे का क्या है राज? क्या हो गई बीमारी? फैंस भी रह गए भौचक्के
एक्ट्रेस ने कुर्सी पर बैठे-बैठे बिताई रात
एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनकी मम्मी को कुछ हार्ट प्रॉब्लम्स हो गई थीं और इस इमरजेंसी की वजह से वो अपनी मम्मी के पास हॉस्पिटल पहुंची, जहां वो एडमिट थीं। जैस्मिन ने पूरी रात अपनी मां का ख्याल रखते हुए हॉस्पिटल की एक चेयर पर काटी। इस दौरान उन्हें कईं अलग-अलग अहसास हुए। तस्वीरों की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपनी मां की हॉस्पिटल से तस्वीर भी शेयर की है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
15 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
19 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
22 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines