हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jasmin Bhasin का लेटेस्ट पोस्ट में छलका दर्द, एक तरफ Rain आंखों में Pain, रातों को नींद नहीं

Jasmin Bhasin: जबसे एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की आंखों का कार्निया डैमेज हुआ है, तबसे ही एक्ट्रेस चर्चा में बनी हुई हैं। जैस्मिन के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। हालांकि इस बीच अब एक्ट्रेस का एक और पोस्ट सामने आया है, जो लोगों की चिंता बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
Jasmin Bhasin

Jasmin Bhasin: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जी हां, लैंस लगाने की वजह से एक्ट्रेस की आंखों का कार्निया डैमेज हो गया था, जिसका एक्ट्रेस ने इलाज कराया। हालांकि अब जैस्मिन ना सिर्फ आंखों के दर्द बल्कि और भी परेशानियों से गुजर रही हैं। इसका खुलासा भी खुद जैस्मिन ने ही किया है। वहीं, अब फैंस भी एक्ट्रेस को लेकर परेशान हैं।

जैस्मिन ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, जैस्मिन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस कार में बैठी हैं और उन्होंने गाड़ी के अंदर से बाहर के व्यू की फोटो ली है, जिसमें बारिश होते दिख रही है और हल्का जान भी है। हालांकि इस पोस्ट को शेयर करते हुए जैस्मिन ने जो कैप्शन लिखा है वो फैंस को परेशान कर रहा है।

कई परेशानियां झेल रहीं एक्ट्रेस!

इस पोस्ट को शेयर करते हुए जैस्मिन ने इसके कैप्शन में लिखा है #rain गुस्से वाला इमोजी, #eyepain रोने वाली इमोजी, #nosleep और #hungry&sick. जैस्मिन के इस पोस्ट से साफ है कि वो सिर्फ आंख के दर्द ही नहीं बल्कि बारिश से भी परेशान हैं और इसके साथ ही वो सो नहीं पा रही हैं। साथ ही वो बीमार भी हैं और उन्हें भूख भी सता रही है।

विज्ञापन

Jasmin Bhasin

जैस्मिन की आंखों का कार्निया डैमेज

गौरतलब है कि हाल ही में जैस्मिन भसीन की आंखों का कार्निया डैमेज हो गया था, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद दी थी। जैस्मिन ने बताया था कि एक इवेंट में शामिल होने के लिए वो दिल्ली आई थीं और इस दौरान उन्होंने लैंस पहनें थे। लैंस के पहनने के थोड़ी देर बाद ही एक्ट्रेस की आंखों में जलन हुई और कुछ देर बाद ही उन्हें दिखना बंद होने लगा। हालांकि अपने काम की कमिटमेंट के चलते एक्ट्रेस ने इवेंट पूरा किया और इसके बाद वो डॉक्टर के पास गईं।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने लिखा थैंक यू नोट

इसके बाद जैस्मिन मुंबई आ गई और उन्होंने फिर से डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी। हालांकि इस सबके बाद जैस्मिन हाल ही में पैपराजी के कैमरे में भी कैद हुई थीं। इस बीच अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सामने आया, तो उनके फैंस को उनकी फिर से चिंता सताने लगी। हर कोई जैस्मिन के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है। जैस्मिन के इस बुरे वक्त में अली गोनी (Aly Goni) ने उनका साथ दिया है। जी हां, वो पल-पल एक्ट्रेस का ध्यान रख रहे हैं। जैस्मिन ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए अली के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा था।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक की बीवियों में दरार! Payal नहीं चाहतीं Kritika शो जीते

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola