Jasmin Bhasin Health Update: मशहूर टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की आंखों का कार्निया डैमेज हो गया था। इस वजह से एक्ट्रेस को दिखना बंद हो गया। जैसे ही ये खबर एक्ट्रेस के फैंस को मिली, तो हर किसी को उनकी चिंता सताने लगी। वहीं, अब जैस्मिन ने खुद अपना हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है। साथ ही फैंस भी जानना चाहते हैं कि अब जैस्मिन की हालत कैसी है? आइए आपको बताते हैं…
अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत?
जबसे जैस्मिन की आंखों का कार्निया डैमेज हुआ है, तबसे ही एक्ट्रेस चर्चा में बनी हुई है। इस खबर की जानकारी भी एक्ट्रेस ने खुद ही थी। साथ ही सोशल मीडिया पर जैस्मिन लगातार अपना हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट स्टोरी पोस्ट में नया अपडेट शेयर किया है। इस स्टोरी में जैस्मिन ने एक सेल्फी फोटो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी आंखें झपकाती नजर आ रही हैं।
Jasmin Bhasin
पोस्ट में दी जानकारी
इस फोटो में एक्ट्रेस बेहद प्यारी-सी स्माइल भी कर रही हैं। इस पोस्ट को देखकर कोई भी बता सकता है कि अब जैस्मिन पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं और वो ठीक हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए जैस्मिन ने इसके कैप्शन में लिखा है फाइनली। इसके साथ ही नजर वाला इमोजी भी शेयर की है। जी हां, कार्निया डैमेज होने के बाद से जैस्मिन को ना सिर्फ दिखना बंद हो गया था बल्कि उन्हें हर एक चीज में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
Jasmin Bhasin
लैंस लगाने की वजह से हुई ऐसी हालत
वहीं, अब एक्ट्र्रेस इस परेशानी से बाहर आ गई हैं और बेहद खुश हैं। जैस्मिन के ठीक होने से उनके फैंस में भी खुशी की लहर है। गौरतलब है कि हाल ही में जैस्मिन एक इवेंट के लिए दिल्ली आई थीं। इस दौरान इवेंट में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस ने लैंस कैरी किए थे, लेकिन लैंस लगाने के कुछ देर बाद ही उन्हें आंखों में जलन और दिखना बंद होने लगा। हालांकि अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से जैस्मिन ने पहले इवेंट को पूरा किया और इसके बाद वो डॉक्टर के पास गईं।
Jasmine Bhasin
अब ठीक हैं जैस्मिन
डॉक्टर के पास जाने के बाद पता लगा कि लैंस की वजह से जैस्मिन की आंखों का कार्निया डैमेज हो गया है और इसको ठीक होने में चार से पांच दिन का समय लगेगा। इस दौरान जैस्मिन को आंखों में दर्द, नींद ना आना जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि अब जैस्मिन ठीक हो गई हैं और बेहतर महसूस कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi का भाई कौन? जिस पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! कोर्ट ने लिया बड़ा एक्शन
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
12 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
13 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
14 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
17 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines