Jr. NTR Japan: पूरी दुनिया जब नए साल का जश्न मना रही थी, तब जापान ने जो तबाही झेली है उसकी कल्पना मात्र से ही किसी की भी रूह कांप सकती है। जापान में आए 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कारण वहां की धरती बुरी तरह से कांप गई। इस घटना में करीब 13 लोगों की मौत हो गई और तकरीबन 155 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। आरआरआर अभिनेता जूनियर एनटीआर जापान में छुट्टियां मनाने के लिए परिवार समेत गए थे। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह बताया कि वह पिछले कई दिनों से जापान में थे और भूकंप आने के कुछ घंटे पहले ही वहां से निकले हैं।
भूकंप से शॉक हुए जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर ने अपने जापान में होने की बात का एक्स पर पोस्ट करके खुलासा किया है। उन्होंने इस होश उड़ा देने वाली घटना के बारे में लिखा कि अभिनेता इस घटना से शॉक हैं और उन्होंने घटना को लेकर अफसोस जताया और जल्द ठीक होने की बात कही। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘आज जापान से घर वापस आया और भूकंप के झटकों की खबर से गहरा सदमा लगा है।’
https://twitter.com/zaravibes303/status/1741759265176777189
https://twitter.com/TheShopEth/status/1741868225040879863
यह भी पढ़ें: Dunki में शाहरुख का होना ‘पहले से तय था’, Rajkumar Hirani ने फिल्म को लेकर किए कई खुलासे
जूनियर एनटीआर ने किया पोस्ट
जूनियर एनटीआर ने आगे लिखा, ‘पिछला पूरा हफ्ता वहां बिताया और भूकंप से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। जो लोग इससे बचने में कामयाब रहे हैं उनके लिए खुश हूं और जल्दी रिकवरी की उम्मीद कर रहा हूं। मजबूत रहो, जापान।’ बता दें कि जूनियर एनटीआर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से जरा भी नहीं चूकते हैं। वह क्रिसमस और नए साल के मौके पर जापान में थे। लेकिन उनके देश वापस आने के कुछ घंटे के बाद जापान में एक के बाद एक लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे वहां काफी नुकसान हुआ है।
आने वाली फिल्में
आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो वह कई सारे प्रोजेक्ट पर एकसाथ काम कर रहे हैं। बहुत जल्द अभिनेता अपनी फिल्म देवरा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ जाहन्वी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। देवरा के अलावा जूनियर एनटीआर एक और फिल्म एनटीआर 30 लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। एनटीआर 30 के साथ जाह्नवी साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
43 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines