हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ब्रेकअप रूमर्स के बाद भी साथ काम करेंगे जन्नत जुबैर और मिस्टर फैसु? करीबी दोस्त ने किया दावा

जन्नत जुबैर और मिस्टर फैसु को लेकर उनके दोस्त राजीव अदातिया ने एक बड़ा खुलासा किया है। ब्रेकअप रूमर्स के बीच राजीव ने कहा है कि ये दोनों साथ काम कर सकते हैं।

विज्ञापन
Jannat Zubair Mr Faisu Rajiv Adatia File photo

जन्नत जुबैर और मिस्टर फैसु इन दिनों अपने ब्रेकअप रूमर्स को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि लम्बे समय की डेटिंग के बाद इन दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये दोनों एक-दूसरे को अनफॉलो कर चुके हैं। इसके बाद से ही खबरें हैं कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, अभी तक ये ब्रेकअप कंफर्म नहीं हुआ है। वहीं, अब इनके करीबी दोस्त ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

जन्नत जुबैर और मिस्टर फैसु के ब्रेकअप पर क्या बोले राजीव?

‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ फेम कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने अब इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। उन से जन्नत जुबैर और मिस्टर फैसु के बारे में पूछा गया, तो राजीव ने भी बेहद ही डिप्लोमेटिक अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने इस पर साफ-साफ तो कुछ भी नहीं कहा, लेकिन इशारों-इशारों में काफी कुछ कह दिया। उन्होंने बताया कि जन्नत और मिस्टर फैसु एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं और ये दोनों एक-दूसरे की बेहद इज्जत करते हैं।

नहीं की ब्रेअकप की पुष्टि

इन दोनों के ब्रेअकप या फिर उनके रिलेशनशिप में होने की तो पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राजीव ने ये जरूर कन्फर्म कर दिया है कि ये दोनों फ्यूचर में साथ काम कर सकते हैं। राजीव ने ब्रेकअप के सवाल पर कहा, ‘मुझे नहीं पता है और मैंने किसी को पूछा नहीं था। दोनों ही प्यार और रिस्पेक्ट डिजर्व करते हैं। जन्नत बहुत प्यारी हैं, फैसु बहुत प्यारे हैं। मुझे लगता है बहुत सालों का रिलेशन है/ फ्रेंडशिप है दोनों की, लेकिन जो भी है, दोनों की तरफ लव और फ्रेंडशिप रहेगी।’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे कुणाल कामरा, गिरफ्तारी से सुरक्षा चाहते हैं कॉमेडियन

क्या आगे जाकर साथ काम करेंगे जन्नत और फैसु?

उन्होंने आगे कहा, ‘दोनों एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं और एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। मुझे यकीन है कि आगे जाकर काम भी करेंगे साथ में। दोनों बहुत ही अच्छे लोग हैं।’ अब राजीव ने ब्रेकअप पर तो साफ तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन जन्नत जुबैर और मिस्टर फैसु के फ्यूचर में साथ काम करने की उम्मीद जरूर जताई है। आपको बता दें, राजीव इन दोनों के काफी पुराने दोस्त हैं। इन्हें पार्टियों में अकसर साथ देखा जाता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola