Highest Paid TV Actress: ना सिर्फ बड़े पर्दे पर बल्कि छोटे पर्दे यानी टीवी की भी कई हसीनाएं ऐसी हैं, जो बेहद पॉपुलर हैं। टीवी की कई एक्ट्रेसेस मोटी फीस भी लेती हैं। हालांकि, आज हम आपको एक ऐसी हसीना के बारे में बता रहे हैं, जो बेहद कम उम्र में बड़ी-बड़ी टीवी एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये एक्ट्रेस कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ने वाली ये हसीना कौन?
दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि जन्नत जुबैर हैं। जी हां, महज 23 साल की उम्र में जन्नत जुबैर एक बेहद पॉपुलर फेस बन चुकी हैं और उनकी बेहद बड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में जन्नत जुबैर ने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को इंस्टाग्राम पर बीट किया है। दरअसल, शाहरुख खान के इंस्टा पर 47.8M फॉलोअर्स हैं और जन्नत जुबैर के 49.7M फॉलोअर्स हैं। ऐसे में जन्नत को एसआरके से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा जन्नत टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती हैं।
अंकिता और तेजस्वी
जी हां, जन्नत टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और तेजस्वी प्रकाश जैसी हसीनाओं से भी ज्यादा फीस लेती हैं। गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 में नजर आई थीं और इसके लिए कथित तौर पर उन्होंने प्रति एपिसोड 3 लाख रुपये कमाए थे, जो हर हफ्ते 11-12 लाख रुपये हैं। इसके अलावा अगर तेजस्वी प्रकाश की बात करें तो बिग बॉस 15 जीता था और अब वो सेलिब्रिटी मास्टर शेफ में नजर आ रही हैं। कथित तौर पर तेजस्वी प्रति एपिसोड 3 लाख रुपये लेती हैं, जिससे वह शो में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली प्रतियोगियों में से एक बन गई हैं।
जन्नत की नेटवर्थ क्या?
वहीं, अगर जन्नत जुबैर की बात करें तो खतरों के खिलाड़ी 12 से जन्नत की कमाई 83% ज़्यादा थी, जिससे वो सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली रियलिटी टीवी स्टार बन गई हैं। इतनी कम उम्र में इतना सब हासिल करना अपने आपमें बड़ी बात है। इसके अलावा अगर जन्नत की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 25 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें- Deva नहीं चूहे-बिल्ली का खेल, इस चक्रव्यूह की कहानी के लिए पढ़ें फिल्म का रिव्यू
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
12 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
15 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
16 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines