कलर्स का टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रहा है। पिछले दिनों शो में करण कुंद्रा की एंट्री हुई जो दर्शकों के लिए काफी इंट्रेस्टिंग रहा। अब नया अपडेट आया है कि शो में जन्नत जुबैर और फैसल शेख नजर आ सकते हैं। जाहिर है कि पिछले दिनों ही दोनों ने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था जिससे उनके फैंस भी शॉक्ड हो गए थे। इसके बाद ही जन्नत और फैसु के ब्रेकअप की खबरें आने लगी थीं। हालांकि इन खबरों पर दोनों में से किसी ने रिएक्शन नहीं दिया।
पहले सीजन में नजर आई थीं जन्नत
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘लाफ्टर शेफ्स’ के दूसरे सीजन में जन्नत जुबैर और फैसल शेख नजर आ सकते हैं। जाहिर है कि जन्नत इस शो के पहले सीजन में शामिल थीं। उस दौरान फैसल बतौर गेस्ट शो में नजर आए थे। इस बार की स्टारकास्ट काफी हद तक बदल गई है। हालांकि करण कुंद्रा को देखते हुए जन्नत जुबैर की वापसी के संकेत भी माने जा रहे हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में सिर्फ ‘भेड़ चाल’ कल्चर..’ ‘जाट’ एक्टर ने क्यों कही ये बात?
राजीव अदातिया ने दिया था रिएक्शन
बता दें कि ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ रहे राजीव अदातिया ने हाल ही में अपने करीबी दोस्त फैसल शेख और जन्नत जुबैर के ब्रेकअप रूमर्स पर रिएक्शन दिया था। इंडिया फोरम से बातचीत में राजीव ने कहा था कि ‘मुझे इस बारे में सचमुच नहीं पता है कि क्या हुआ? ये पूछना मेरा काम नहीं है लेकिन फैसु और जन्नत बहुत प्यारे हैं और मेरे अच्छे दोस्त हैं। उनके बीच रिस्पेक्ट है, प्यार है और ये हमेशा रहेगा।’
बातचीत में राजीव अदातिया ने जन्नत जुबैर और फैसल शेख के रिलेशनशिप या ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म नहीं किया लेकिन इस बात का हिंट जरूर दे दिया कि फ्यूचर में साथ काम कर सकते हैं। इसके बाद जन्नत और फैसु के ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में आने की खबर सामने आने लगी है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
10 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
12 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
15 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
15 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
16 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
17 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
17 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
18 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
18 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines