मैच फिक्सिंग ने कई बार खेल जगत खासकर क्रिकेट को कंट्रोवर्सी में लाया है। बॉलीवुड में भी ये मुद्दा फिल्मों के जरिए कई बार उठा। इस मजेदार और कंट्रोवर्शियल थीम पर अब तक कई फिल्में बन चुकी हैं। कुछ फिल्में सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं, तो काल्पनिक होते हुए भी इस मुद्दे को दर्शाती हैं। तो चलिए ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में जानते हैं, जो मैच फिक्सिंग पर आधारित हैं।
अजहर
साल 2016 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की इस फिल्म को एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया था। इमरान हाशमी के अलावा इसमें प्राची देसाई, नरगिस फाखरी और लारा दत्ता जैसे कलाकार थे। ये फिल्म इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक है। इसमें उनके क्रिकेट करियर और मैच फिक्सिंग के आरोपों से हुई बर्बादी को दिखाया गया है। फिल्म ‘अजहर’ उनकी जिंदगी के कंट्रोवर्शियल पहलुओं को पेश करती है। ये बात अलग है कि ये फिल्म पूरी तरह सत्य पर आधारित होने का दावा नहीं करती।
जन्नत
इमरान हाशमी की साल 2008 में आई एक और फिल्म इसी मुद्दे पर बनी है। ये रोमांटिक क्राइम फिल्म आज भी लोगों को बेहद पसंद है। इसे कुणाल देशमुख ने डायरेक्ट किया था। इमरान हाशमी फिल्म में सोनल चौहान के साथ रोमांस करते हुए नजर आए थे। कहानी की बात करें तो ये एक सट्टेबाज की जिंदगी पर है, जो क्रिकेट मैच फिक्सिंग के जाल में फंस जाता है। ‘जन्नत’ की कहानी प्यार, लालच और क्राइम के इर्द-गिर्द घूमती है। ये एक काल्पनिक फिल्म है जो क्रिकेट में सट्टेबाजी और फिक्सिंग की दुनिया को दिलचस्प ढंग से दिखाती है।
मैच फिक्सिंग: द नेशन एट स्टेक
इसी साल ये पोलिटिकल थ्रिलर फिल्म रिलीज हुई है। इसे केदार गायकवाड़ ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विनीत कुमार सिंह, अनुजा साठे और मनोज जोशी जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म की कहानी कर्नल कंवर खटाना की किताब ‘The Game Behind Saffron Terror’ से इंस्पायर्ड है। फिल्म राजनीतिक साजिशों और आतंकवाद के नैरेटिव को मैच फिक्सिंग के जरिए दिखाती है। फिल्म में एक सैनिक सियासत का शिकार बनता है।
ढिशूम
साल 2016 में आई डायरेक्टर रोहित धवन की फिल्म ‘ढिशूम’ में जॉन अब्राहम, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस और अक्षय खन्ना नजर आए थे ये एक कॉप एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक भारतीय क्रिकेटर किडनैप हो जाता है ताकि वो इंडिया-पाकिस्तान मैच में न खेल सके। ‘ढिशूम’ की कहानी में सट्टेबाजी और फिक्सिंग का एंगल भी है। हल्के-फुल्के अंदाज में ये मुद्दे दर्शाया गया है।
यह भी पढ़ें: टीवी के इकलौते एक्टर जिनके पास थी वैनिटी वैन, 6 साल से नहीं मिला एक भी शो का ऑफर; वजह रिवील
टेस्ट
आर माधवन, नयनतारा और सिद्धार्थ की फिल्म ‘टेस्ट’ भी इसी साल रिलीज हुई है। 2 घंटे 25 मिनट की फिल्म अभी-अभी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसको एस. शशिकांत ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में ऐसा जुनून दिखाया गया है, जो किसी को बर्बाद करता है तो किसी को आबाद।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
11 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
12 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
14 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
15 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
16 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
17 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
18 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines