हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jani Master के बाद अब वाइफ आयशा पर भी संगीन आरोप, मारपीट के अलावा शादी के लिए भी किया मजबूर

Jani Master wife Ayesha to be arrested: कोरियोग्राफ जानी मास्टर यौन शोषण के मामले में जेल में हैं। वहीं, अब जानी की बीवी पर भी संगीन आरोप लगे हैं। साथ ही जानकारी है कि पुलिस जल्दी ही आयशा को अरेस्ट भी कर सकती है।

विज्ञापन
Jani Master, Ayesha

Jani Master wife Ayesha to be arrested: जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद साउथ सिनेमा के बड़े नामों पर कीचड़ उछल चुका है। हाल ही में यौन शोषण के मामले में कोरियोग्राफ जानी मास्टर का नाम सामने आया था। जानी मास्टर कोई और नहीं बल्कि हालिया रिलीज फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ के कोरियोग्राफ हैं। यौन शोषण के मामले में जैसे ही जानी को जेल में डाला गया, तो उनकी बीवी ने चिल्ला-चिल्लाकर कहा कि अगर उनके पति पर आरोप लगाने वाली महिला सबूत दिखा देगी तो वो अपने पति को छोड़ देगी। हालांकि अब आयशा पर भी संगीन आरोप लगे हैं।

जानी मास्टर की बीवी पर भी संगीन आरोप

इस केस में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि जानी मास्टर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और अब इस मामले में उनकी वाइफ आयशा का नाम भी सामने आ रहा है। साथ ही आयशा को भी पुलिस अरेस्ट कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जानी मास्टर और उनकी पत्नी आयशा दोनों ने उसके साथ मारपीट की है।

जल्द अरेस्ट हो सकती है आयशा

इतना ही नहीं बल्कि पीड़िता ने ये भी कहा है कि उसे धर्म बदलकर कोरियोग्राफर से शादी करने के लिए मजबूर करने की भी कोशिश की गई है। तेलुगु 360 की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता पर मारपीट करने के आरोप में जानी मास्टर की पत्नी को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। कुछ दिन पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उनका पति निर्दोष है और वह ऐसा जघन्य अपराध कभी नहीं करेगा।

विज्ञापन

आयशा ने सभी दावों का बताया था झूठा

जी हां, हाल ही में टीवी9 को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कई दावे किए और कहा था कि यह आरोप बिल्कुल झूठा है। उन्होंने कहा कि जब महिला 16 साल की थी तब उसका उत्पीड़न किया गया था। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अगर लड़की सबूत दिखा सके तो मैं अपने पति जानी मास्टर को छोड़ दूंगी। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उनके पति के खिलाफ इस साजिश के पीछे कुछ पावर वाले लोग हैं।

पीड़िता ने जानी को दिया करियर का श्रेय- आयशा

आयशा ने कहा कि मास्टर से मेरी शादी को 14 साल हो गए हैं और हमारा कोई बच्चा भी नहीं है। मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानती हूं। उनका स्वभाव वैसा नहीं है जैसा आरोप लगाया जा रहा है। पीड़िता के बारे में बात करते हुए आयशा ने कहा कि वह कभी जानी मास्टर की आभारी थी और अपने करियर का श्रेय उन्हीं को देती थी। उन्होंने कहा कि पीड़िता पहले भी सामने आ सकती थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया और अब सामने आई है। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि ये मामला क्या नया मोड़ लेता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कई दिनों तक नहीं मिलता था खाना, किराया देने तक के भी नहीं थे पैसे! अब ‘विलेन’ बनकर बवाल काट रहा ये कलाकार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola