हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Stree 2 कोरियाग्राफर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड सस्पेंड, रेप केस में IB मिनिस्ट्री का फैसला

Jani Master: कोरियोग्राफ जानी मास्टर को इन दिनों बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। जानी मास्टर को मिलने वाले नेशनल अवॉर्ड को मिनिस्टी ऑफ इंफोर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग ने सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
Jani Master.

Jani Master: कोरियोग्राफ जानी मास्टर को इन दिनों बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। जानी मास्टर को मिलने वाले नेशनल अवॉर्ड को मिनिस्टी ऑफ इंफोर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग ने सस्पेंड कर दिया है। गौरतलब है कि जानी मास्टर इन दिनों कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। मास्टर पर रेप के आरोप हैं और वो इस वक्त जेल में हैं। हालांकि इसी हफ्ते उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी, लेकिन अब IB मिनिस्ट्री ने बड़ा फैसला लिया है।

IB मिनिस्ट्री का फैसला

जानी मास्टर साउथ सिनेमा का बेहद पॉपुलर स्टार हैं। मशहूर कोरियोग्राफर जबसे इस सबमें फंसे हैं, तबसे ही उनको लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। ना सिर्फ जानी मास्टर बल्कि इस मामले में उनकी बीवी आयशा का भी नाम फंसा हुआ है और दोनों ही हसबैंड-वाइफ सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बीच शुक्रवार (4 अक्टूबर) को I&B मंत्रालय के नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेल ने एक स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें कहा गया कि जानी मास्टर का अवॉर्ड सस्पेंड करने की जानकारी दी गई है।

Jani Master

विज्ञापन

‘आज की रात’ के कोरियोग्राफ हैं जानी मास्टर

बता दें कि जानी मास्टर हालिया रिलीज फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ के कोरियोग्राफ हैं। यौन शोषण के मामले में जैसे ही जानी को जेल में डाला गया, तो उनकी बीवी ने चिल्ला-चिल्लाकर कहा था कि अगर उनके पति पर आरोप लगाने वाली महिला सबूत दिखा देगी तो वो अपने पति को छोड़ देगी, लेकिन इस मामले में जानी को अभी तक कोई राहत नहीं मिली है।

शिकायतकर्ता ने लगाए संगीन आरोप

इतना ही नहीं बल्कि जानी पर जो आरोप लगे हैं उन्होंने वो कबूल भी कर लिए हैं। इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि जानी मास्टर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जानी मास्टर और उनकी पत्नी आयशा दोनों ने उसके साथ मारपीट की है। पीड़िता ने ये भी कहा था कि उसे धर्म बदलकर कोरियोग्राफर से शादी करने के लिए मजबूर करने की भी कोशिश की गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 शुरू होने से पहले बड़ा झटका, किसने किया Salman Khan के शो से किनारा?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola