Janhvi Kapoor Tirupati Balaji Spiritual Visits: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) आज रिलीज हुई, जिसकी सफलता के लिए एक्ट्रेस तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची. उन्होंने 3550 सीढ़ियां चढ़कर अपनी फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की है. साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ उनकी यह पहली फिल्म है.
यह भी पढ़ें: OTT की 5 सबसे धमाकेदार हिंदी सीरीज, कहानी जीत लेगी दिल; IMDb पर मिली जबरदस्त रेटिंग
VIP दर्शन को किया मना
जाह्नवी कपूर ने VIP दर्शके का विकल्प चुनने की बजाय, आम श्रद्धालुओं की तरह अलिपिरी मार्ग का कठिन रास्ता चुना. उन्होंने नंगे पैर सीढ़ियां चढ़कर श्रद्धा के साथ तिरुमला की 3,550 सीढ़ियां चढ़ीं और दर्शन किए. इस दौरान उनके चेहरे पर भगवान के लिए श्रद्धा साफ नजर आ रही थी.
सादगी से भरा अंदाज
सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें जाह्नवी कपूर पहले एक बेहद साधारण पिंक एथनिक सूट (कुर्ती-पलाज़ो) में सीढ़ियां चढ़ती नजर आईं. बाद में मंदिर पहुंचने पर उन्होंने पारंपरिक सिल्क साड़ी पहनकर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना की.
यह भी पढ़ें: 4 साल में सिर्फ एक बार Wedding Anniversary मनाती है शाहरुख खान की ये एक्ट्रेस, हैरान कर
चेहरे पर दिखी थकान
इस चढ़ाई के दौरान जाह्नवी कपूर काफी थक गई थी. उनकी थकान चेहरे पर साफ झलक रही थी. वे रास्ते में बने शेड्स के नीचे बैठकर आराम करते हुए और पानी पीते हुए नजर आईं. इस दौरान उनके कई साथी और श्रद्धालू भी मौजूद थे.
मां श्रीदेवी की परंपरा को रख रही हैं जारी
तिरुपति बालाजी मंदिर से जाह्नवी का नाता बेहद पुराना है. उनकी दिवंगत मां और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) की भी इस मंदिर में अटूट आस्था थी. जाह्नवी कपूर अपनी जिंदगी के हर बड़े और खास मोड़ पर आशीर्वाद लेने तिरुपति जरूर पहुंचती हैं. इससे पहले भी कई मौकों पर जाह्नवी को तिरुपति बालाजी में दर्शन करते हुए देखा गया है.
यह भी पढ़ें: सिर्फ आमिर खान ही नहीं, बॉलीवुड के इन 5 दिग्गजों ने भी रचाई 2 से ज्यादा शादियां, लिस्ट में
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
57 mins agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 hr agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
3 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
3 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
5 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
6 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
9 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
10 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines