---विज्ञापन---

Janhvi Kapoor को भारी पड़ा स्टार किड होना, एडल्ट साइट पर वायरल हो गई थीं एक्ट्रेस की मॉर्फ्ड तस्वीरें

Janhvi Kapoor On Viral Morphed Images: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपनी कला दिखाकर फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। अब उनकी फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी पल-पल की जानकारी रखते हैं। एक्ट्रेस […]

Janhvi Kapoor On Viral Morphed Images: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपनी कला दिखाकर फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। अब उनकी फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी पल-पल की जानकारी रखते हैं। एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इसी बीच अब जान्हवी कपूर ने एक शॉकिंग खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अब खुद से जुड़े एक ऐसे किस्से का खुलासा किया है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

यह भी पढ़ें: इंटेंस पोस्टर के साथ Salaar Cease Fire की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, अब इस बड़े सुपरस्टार से होगा Prabhas का मुकाबला

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

जान्हवी ने हाल ही में रिवील किया कि वो बचपन से कैमरे के घेरे में रही हैं। हमेशा कैमरा उनके इर्द-गिर्द रहा है और वो सवालों के घेरे में रही हैं। इतना ही नहीं अब एक्ट्रेस ने बताया कि बचपन में उनकी कुछ फोटोज के साथ एक ऐसा किस्सा हुआ था जो वो आजतक भुला नहीं पाई हैं। दरअसल, बचपन में अक्सर लोग जान्हवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर की तस्वीरें बिना उनकी मर्ज़ी के ले लिया करते थे। ऐसे में उनकी एक तस्वीर स्कूल के दिनों में खूब वायरल हो गई थी। किसी ने उनकी फोटो को मॉर्फ़ करके उसे लगभग किसी अश्लील साइट पर डाल दिया था।

---विज्ञापन---

स्कूल में वायरल हुई तस्वीरें

इसके बाद जब जान्हवी की ये तस्वीर वायरल हुई तो स्कूल में भी लोगों ने इसे देख लिया था, जिसके बाद लोगों का जान्हवी को देखने का तरीका बदल गया। एक्ट्रेस को इस बात से बहुत तकलीफ हुई थी। उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। आज भी उन्हें इन चीज़ो को लेकर डर लगता है। स्कूल में उन्हें इस वजह से काफी शर्मिंदगी महसूस हुई थी। बता दें, जब एक्ट्रेस के साथ ये सब हुआ तब वो बस 10 साल की थीं और फोर्थ क्लास में पढ़ती थीं।

क्लासमेट्स के बीच शर्मिंदा हुईं एक्ट्रेस

वो जब अपनी कंप्यूटर लैब में गईं तो उन्होंने देखा कि उनके क्लासमेट्स की कंप्यूटर स्क्रीन पर उनकी कुछ असहज तस्वीरें थीं। जिसके बाद स्कूल के बच्चों ने उन से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। वहीं, अब एक्ट्रेस को चिंता होती है कि एडवांस एआई के दौर में ये प्रोब्लेम्स और भी बढ़ सकती हैं। वहीं, बात अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही ‘देवरा’ में भी उनकी एक्टिंग देखने का मौका मिलेगा।

First published on: Sep 29, 2023 01:38 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola