मुंबई: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) को मराठी ब्लॉकबस्टर ‘सैराट’ के आधिकारिक हिंदी रीमेक ‘धड़क’ में बड़ा ब्रेक मिला। फिल्म का निर्माण करण जौहर और उनके बैनर धर्मा प्रोडक्शंस ने किया था।
इसके बाद उन्होंने करण (Karan Johar) द्वारा निर्मित कुछ अन्य फिल्में की हैं, जिसके कारण उन्हें प्रिविलेज होने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ता है। अब हाल ही में उन्होंन इसपर खुलकर बात की और कहा कि करण और धर्मा द्वारा लॉन्च होने के चलते उन्हें नफरत का शिकार होना पड़ा।
धर्मा प्रोडक्शन्स से लॉन्च होने पर बोलीं जान्हवी
धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) भारत के सबसे बड़े फिल्म प्रोडक्शन हाउस में से एक है। 40 साल पहले स्वर्गीय यश जौहर द्वारा इसे स्थापित किया गया था और वर्तमान में उनके बेटे करण जौहर इसे संचालित करते हैं। जान्हवी की पहली दो फिल्में – धड़क, गुंजन सक्सेना धर्मा द्वारा निर्मित थीं। इसे लेकर कई लोगों ने कहा कि श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी होने के नाते जाह्नवी के लिए यह आसान था क्योंकि इतने बड़े प्रोडक्शन हाउस ने कई नए लोगों को इतनी फिल्में नहीं दी हैं।
बॉलीवुड लाइफ के साथ अपने हालिया इंटरव्यू में जान्हवी से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि धर्मा के साथ लॉन्च होने के कारण वो आसानी से ट्रोलिंग का हिस्सा बन गई हैं? उसने जवाब दिया, “मुझे लगता है कि यह बात इस वजह से भी होती है क्योंकि धर्मा एक ऐसा प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस है।
मैंने महसूस किया है कि लोग जो कुछ भी कहते हैं, वो इसलिए है क्योंकि उन्हें धर्मा के बारे में जानने की जिज्ञासा है। दर्शकों में दिलचस्पी है, जो मजेदार है। हां, यह भी सच है कि साथ काम करने की वजह से मैं आसानी से नफरत की शिकार भी हुई हूं। ”
हालांकि, 25 वर्षीय ने अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें प्रोडक्शन हाउस के साथ और करण जौहर की मेंटरशिप के तहत अपनी यात्रा शुरू करने का कोई अफसोस नहीं है। “मुझे करण जौहर की सलाह के बाद अपने एक्टिंग करियर को शुरू करने का कोई अफसोस नहीं है। मुझे कभी भी एक पल के लिए भी कोई पछतावा नहीं हुआ। ऐसे इसलिए है क्योंकि धर्मा और करण जौहर ने मुझे जो भी दिया है वो भाग्यशाली लोगों को ही मिलता है।”
वर्क फ्रंट
जान्हवी की आखिरी रिलीज़ ‘मिली’ थी, जो फिल्म निर्माता और उनके पिता बोनी कपूर के साथ उनका पहला सहयोग था। ये पिछले महीने की शुरुआत में रिलीज हुई थी। वर्तमान में उनकी दो फिल्में ‘बवाल’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ पाइपलाइन में हैं।
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
43 mins agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 hr agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
2 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
3 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
3 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
21 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
22 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines