Janhvi Kapoor Wedding Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की शादी को लेकर काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं। अब तो एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर चुकी हैं। कई मौकों पर एक्ट्रेस अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। अब तो वो शीखु की चेन पहनकर अपने प्यार का खुलमखुल्ला इजहार कर रही हैं। इसी बीच अब हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई थी जिस पर खुद जान्हवी को चुप्पी तोड़नी पड़ गई है।
तिरुपति में शादी करने वाली हैं जान्हवी?
जान्हवी कपूर को लेकर हाल ही में मीडिया पेज पर लिखा गया था कि वो तिरुपति मंदिर में गोल्ड कांजीवरम साड़ी पहन और बाल में मोगरे के फूल लगाकर सर परिवार के बीच शिखर पहाड़िया के साथ शादी करना चाहती हैं। वो चाहती हैं कि इस दौरान शिखर लुंगी पहनें और सभी मेहमानों को पारम्परिक तरीके से दावत दी जाए। साथ ही सभी गेस्ट को उनकी शादी में खाना केले के पत्तों पर सर्व किया जाए। इतनी स्पेसिफिक डिटेल्स देखकर तो एक पल के लिए फैंस को भी यकीन हो गया कि एक्ट्रेस ने शादी का पक्का इरादा बना लिया है।
फैंस को एक्ट्रेस के जवाब का इंतजार
ऐसे में सभी जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के ऑफिशियल ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। लोगों को इस पोस्ट पर इसलिए भी यकीन हो गया था क्योंकि एक्ट्रेस अक्सर अपने बॉयफ्रेंड संग मंदिरों में दर्शन करते हुए नजर आती हैं। साथ ही एक बार उनकी सेलिब्रिटी फ्रेंड ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उनके ग्रुप में वो जान्हवी ही हैं जो सबसे पहले शादी कर सकती हैं। उस एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि जान्हवी हो सकता है कि किसी मंदिर में अपने रिश्ते की शुरुआत करें। इसके बाद जब ये पोस्ट वायरल हुआ तो सभी इस पर यकीन भी कर बैठे।
यह भी पढ़ें: मशहूर डायरेक्टर Dilip Naik का निधन, Yash Raj Films से किया था डेब्यू
क्या बोलीं जान्हवी?
वहीं, अब एक्ट्रेस ने महज 2 शब्दों में इस खबर की सच्चाई बता दी है। अब जान्हवी का एक कमेंट वायरल हो रहा है जो उन्होंने उस पोस्ट पर किया जिससे इन रूमर्स को हवा मिली है। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कहा- ‘कुछ भी।’ इसका मतलब साफ है कि एक्ट्रेस फिलहाल शादी के इरादे में नहीं हैं। वो अभी शिखर के साथ शादी नहीं करने वाली हैं और तिरुपति के मंदिर में शादी की सभी खबरें फेक हैं। वैसे एक्ट्रेस का ये कमेंट देख लोगों की भी हंसी छूट गई है।
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
53 mins ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
3 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
12 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
14 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
17 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
17 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines