Mr And Mrs Mahi OTT Release: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (Mr And Mrs Mahi) 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के प्रमोशन में दोनों ही एक्टर पूरी तरह से जुटे हुए हैं। बता दें, ये एक काल्पनिक कहानी है। ये क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बायोपिक नहीं है और न ही इसमें उनकी जिंदगी का कोई किस्सा है। फिर भी फिल्म का नाम ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ क्यों रखा गया लोगों के मन में ये सवाल बार-बार उठ रहा है।
फिल्म का टाइटल ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ क्यों?
तो बता दें, इस फिल्म का टाइटल ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ इसलिए रखा गया है क्योंकि फिल्म में दिखाई देने वाला कपल क्रिकेट का फैन है। जो अपने पैशन को जिम्मेदारियों के बोझ के तले दबा देते हैं। लेकिन बाद में ये दोनों क्रिकेट के प्रति अपना प्यार को दबाने की बजाय उसे अपने प्रोफेशन बनाने का ठानते हैं। जान्हवी फिल्म में फील्ड पर नजर आने वाली हैं। दूसरी तरफ फिल्म का धोनी से एक खास कनेक्शन है जिसका जिक्र खुद जान्हवी ने किया था। जान्हवी ने रिवील किया है कि धोनी ने एक बार अपने इंटरव्यू में कुछ ऐसी बातें कही थीं जो फिल्म में महसूस करने को मिलेंगी। पूरी फिल्म क्रिकेटर की उन कही गई बातों पर आधारित है।
धोनी से फिल्म का क्या है कनेक्शन?
दरअसल, धोनी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था सभी चीजें रिजल्ट के बारे में नहीं होती प्रोसेस भी मायने रखता है। अगर प्रोसेस ईमानदारी से निभाओगे और मेहनत करोगे तो नतीजा जो भी होगा, चाहे अच्छा या बुरा फर्क नहीं पड़ेगा। मेहनत और ईमानदारी मायने रखती है। अब उनके इन्हीं विचारों पर ये पूरी फिल्म टिकी हुई है। वहीं, ये फिल्म थिएटर में तो 31 मई को रिलीज होगी लेकिन अब उसकी ओटीटी रिलीज को लेकर भी जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स (Netflix) ने खरीद लिए हैं।
यह भी पढ़ें: रात में उठकर रोने लगती हैं Rakhi Sawant, मौत का सता रहा डर; Ritesh से की बदला लेने की रिक्वेस्ट
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम?
अभी तक ओटीटी रिलीज डेट तो सामने नहीं आई है। लेकिन अगर फिल्म अच्छी चली तो कुछ इंतजार के बाद इसे ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा। वहीं, अगर फिल्म सिनेमाघरों में खास प्रदर्शन नहीं कर पाई तो इसे बाकी फिल्मों की तरह जल्दी स्ट्रीम कर दिया जाएगा। वैसे अभी तक फिल्म को किस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया जाने वाला है इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन आज नेटफ्लिक्स ने जान्हवी की कुछ तस्वीरें शेयर कर इन अफवाहों को हवा दे दी है। नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से जान्हवी की तस्वीरें पोस्ट कर लिखा गया है- ‘जान्हवी कपूर मैं क्लीन बोल्ड हूं।’ अब उनके इस पोस्ट को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines