Janhvi Kapoor Ideal Man Qualities: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इस वक्त राजकुमार राव (Rajkummar Rao) संग अपनी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (Mr And Mrs Mahi) के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। न सिर्फ खूबसूरत आउटफिट और अट्रैक्टिव पर्स से बल्कि इस दौरान वो मीडिया के ऐसे सवालों का जवाब देकर भी सुर्खियां लूट रही हैं जिसे सुनकर फैंस के कान खड़े हो जाएंगे। अब अपनी फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में जान्हवी ने कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर फैंस खुद में उनका आइडियल मैन ढूंढने लगे हैं।
जान्हवी को चाहिए कैसा लड़का?
दरअसल, अब उनसे सवाल किया गया था कि उनके पार्टनर में कौनसी खूबियां होनी चाहिए? जान्हवी को कैसा लड़का चाहिए? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने अपने सारे जज्बात उड़ेल दिए। एक्ट्रेस ने अपने पार्टनर की इतनी सारी खूबियां बताई हैं जो एक शख्स में होना मुश्किल है। जान्हवी ने अपने जवाब में कहा, ‘ऐसा इंसान जो कि मेरे सपनों को अपना सपना बना ले, जो मुझे हिम्मत दे, मुझे बढ़ावा दे। मुझे खुशी दे, मुझे हसाए और जब में रोती हूं तब भी मेरा साथ दे। ऐसा कोई इंसान चाहिए मुझे।’
क्या एक्ट्रेस की बॉयफ्रेंड से हुई अनबन?
अब एक्ट्रेस का ये बयान सुन कुछ लोगों के मन में सवाल उठ सकता है कि कहीं उनका शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) से ब्रेकअप तो नहीं हो गया है। हाल ही में तो वो शिखर ने नाम की चेन पहनकर घूम रही थीं और अब वो अपने होने वाले पार्टनर की क्वालिटीज गिनवा रही हैं और पार्टनर की तलाश कर रही हैं। ये सब सुनकर अब फैंस भी सोच सकते हैं कि शायद इनके रिश्ते में दरार आ गई है और कपल के बीच अनबन चल रही है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। जान्हवी ने तो उनसे पूछे सवाल का जवाब दिया है, हो सकता है कि उन्हें ये सारी खूबियां शिखर में दिखती हों।
यह भी पढ़ें: ‘कोई मेरे साथ करता तो लीगल नोटिस भेज देती’, Krishna Mukherjee के सपोर्ट में उतरीं Divyanka Tripathi
जान्हवी की बात सुन क्या बोले फैंस?
वहीं, अब फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने फनी कमेंट में कहा, ‘हर जगह मेरी ही बातें करती रहती है।’ एक ने कहा, ‘कोई खुशनसीब ही होगा।’ एक शख्स बोला, ‘जवाब सुन रहा है गाने के बोल आशिकी 2 जैसा लगता है।’ एक फैन ने एक्ट्रेस से सवाल किया, ‘आप कहो तो अभी मुंबई की फ्लाइट तुरंत ले लूं।’ तो एक फैन ने ये भी कह दिया, ‘एक नहीं आपको तो ऐसे 1000 मिल जाएंगे क्योंकि ये तो भैया जान्हवी कपूर हैं।’ एक यूजर ने तो ये भी दावा किया है कि ये सब खूबियां उसके अंदर हैं।
संबंधित खबरें
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी; रिवील किया पोती का नाम
23 mins agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
55 mins agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
2 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
5 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
7 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
8 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
10 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
10 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines