हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

100 रुपये से भी कम में देखें Janhvi Kapoor की ‘उलझ’, केवल एक दिन के लिए ऑफर

Janhvi Kapoor Ulajh: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ पर मेकर्स ने दर्शकों को खास तोहफा दिया है। हालांकि यह तोहफा सिर्फ कल यानी 9 अगस्त तक के लिए ही वैलिड है।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor Ulajh.

Janhvi Kapoor Ulajh: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के एक हफ्ते बाद भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पांस मिलता नहीं दिख रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी और पिछले 6 दिनों में ‘उलझ’ बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 6.80 करोड़ रुपये की कमाई कर सकी है। आलम ये है कि जाह्नवी कपूर की ‘उलझ’ ने दर्शकों को उलझा दिया है और अब यह सिनेमाघरों में अपनी आखिरी सांसे गिन रही है। फिल्म को फ्लॉप होते देख मेकर्स ने दर्शकों के लिए खास तोहफे का ऐलान कर दिया है। मेकर्स के तोहफे के मुताबिक आप इस फिल्म को 100 रुपये से भी कम प्राइस में देख सकते हैं।

मेकर्स का दर्शकों को तोहफा

आपको बता दें कि ‘उलझ’ के मेकर्स ने फिल्म के प्राइस को कम कर दिया है। यानी अब आप जाह्नवी कपूर की इस फिल्म को सिर्फ और सिर्फ 99 रुपये में देख सकेंगे। हालांकि आपके लिए यह जानना जरूरी है कि मेकर्स का यह तोहफा सिर्फ कल (शुक्रवार) तक ही सीमित रहेगा। यानी आप 9 अगस्त को अपने शहर के किसी भी सिनेमाघर में जाकर ‘उलझ’ को सिर्फ 99 रुपये में देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें: ये अनुचित होगा… Vinesh Phogat के सिल्वर मेडल की डिमांड पर बॉलीवुड एक्टर ने उठाए सवाल

मेकर्स ने निकाला नया फार्मूला

बता दें कि फिल्म के टिकट के दाम कम पहली बार नहीं हुए हैं। इससे पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों के टिकट के दाम कम हुए हैं। इस लिस्ट में अब जाह्नवी कपूर कपूर की फिल्म का नाम भी जुड़ गया है। ऐसे में अगर आप भी इस फ्राइडे परिवार के साथ इसे देखने का मन बना रहे हैं तो ऑफर को बिल्कुल भी मिस न करें।

क्या है उलझ की कहानी?

जाह्नवी कपूर की ‘उलझ’ के बारे में बात करें तो इस फिल्म की कहानी भारतीय विदेश सेवा (IFC)को मुश्किल भरी दुनिया पर बेस्ड है। फिल्म में जाह्नवी ने सुहानी भाटिया नाम का किरदार निभाया है, जो पहली ही मुलाकात में नकुल शर्मा (गुलशन देवैया) के साथ इंटीमेट हो जाती है। हालांकि नकुल कोई और ही निकलता है जो सुहानी की प्राइवेट वीडियो को इस्तेमाल करते हुए सुहानी कुछ गोपनीय जानकारी निकलवाने लगता है। कहानी की शुरुआत अच्छी होती है लेकिन बाद में बोर करने लग जाती है। बता दें कि फिल्म में जाह्नवी कपूर, गुलशन देवैया के अलावा रोशन मैथ्यू, सचिन खेड़कर, राजेंद्र गुप्ता और राजेश तैलंग जैसे सितारे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें