Ulajh का टीजर हिट या फ्लॉप? Janhvi Kapoor की परफॉरमेंस कर पाएगी ऑडियंस को इम्प्रेस?

Janhvi Kapoor Film Ulajh Teaser Reaction: जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ का टीजर सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। इस टीजर पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लेकिन ये टीजर कितने लोगों को पसंद आया और फैंस जान्हवी की एक्टिंग को लेकर क्या टिप्पणी कर रहे हैं चलिए जानते हैं।

Janhvi Kapoor Film Ulajh Teaser Reaction

Ulajh के टीजर में कैसी है Janhvi Kapoor की एक्टिंग? फैंस ने किया पास या फेल?

Janhvi Kapoor Film Ulajh Teaser Reaction: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी खूबसूरती को लेकर आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। आज जान्हवी अपनी फिल्म को लेकर लाइमलाइट में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘उलझ‘ (Ulajh) का टीजर ड्रोप कर दिया गया है। इस टीजर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर के ही चर्चे हो रहे हैं। एक्ट्रेस एक अलग ही अंदाज में इस बार पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं। उनकी फिल्म के टीजर में उनका एक हटके और दमदार किरदार दिखाई दिया है।

विज्ञापन

उलझ का टीजर रिलीज

चलिए जानते हैं इस टीजर में क्या है और फैंस को क्या ये इम्प्रेस कर पाया या नहीं? साथ ही ये भी पता लगाते हैं कि जान्हवी कपूर की एक्टिंग देख फैंस एंटरटेन हुए या वो निराश होकर वापस लौट गए? सबसे पहले बात फिल्म के टीजर की कर लेते हैं इसमें पहली बार जान्हवी एक ऐसे रोल में नजर आ रही हैं जो काफी पावरफुल लग रहा है। उन्हें डिप्लोमैट यानी यंग IFS अफसर के किरदार में देखा जा रहा है। इसमें उनका देशभक्ति रूप दिखाई दे रहा है। इस थ्रिल और सस्पेंस से भरे 57 सेकंड के टीजर में जान्हवी का खतरनाक रूप सामने आया है।

विज्ञापन

2 घंटे में मिले कितने व्यूज?

उनके एक्सप्रेशंस से लेकर डायलॉग तक सब कुछ काफी दमदार है। वो जब कहती हैं ‘गद्दारी की कीमत सिर्फ जान से चुकाई जा सकती है। या जान देके या जान लेके…’ तब आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। बता दें, ये फिल्म गद्दारी और वफादारी में उलझे लोगों की कहानी है। इसमें उनका किरदार काफी रहस्यमय लग रहा है। 2 घंटे के अंदर इस टीजर को 14K व्यूज मिल चुके हैं और ये टीजर वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसे देखने के बाद जान्हवी एक बार फिर फैंस के दिल पर दस्तक देने में कामयाब हो गई हैं।

विज्ञापन

फैंस को कैसी लगी जान्हवी की एक्टिंग

उनकी फिल्म का टीजर देख अब एक फैन ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘ये खतरनाक है जान्हवी।’ एक ने कहा, ‘इसका इंतजार नहीं कर सकता।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘बहुत अच्छा, आपकी शारीरिक मुद्रा और हाव-भाव सब कुछ बहुत अच्छा है।’ कोई बोला, ‘यह बहुत आशाजनक लग रहा है।’ एक कमेंट आया, ‘हे भगवान लड़की तुमने यह कर दिखाया!’ तो किसी ने कहा, ‘बेबी तुमने आग लगा दी। गुड लक जैरी, मिली, बवाल और अब उलझ। तुम बस बेहतर होते जा रही हो! एक के बाद एक हिट परफॉर्मेंस। अपनी मां को बहुत गर्व महसूस करवा रही हो।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ