हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

साउथ एक्टर्स के साथ रोमांस करने के लिए Janhvi Kapoor ने बढ़ाई फीस, कर दी मोटी डिमांड!

Janhvi Kapoor Fees Hike: जान्हवी कपूर की फीस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुनने में आया है कि एक्ट्रेस ने अगली फिल्म के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है जिसे सुनकर आपको भी झटका लगेगा।

विज्ञापन
जान्हवी कपूर ने बढ़ा दी अपनी फीस

Janhvi Kapoor Fees Hike: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) डेब्यू के बाद अपने काम और अपनी पर्सनालिटी से लगातार फैंस का ध्यान खींच रही हैं। बेहद कम वक्त में उन्होंने एक बड़ी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है। हर गुजरते दीन के साथ जान्हवी कपूर को चाहने वालों की लिस्ट में इजाफा हो रहा है। सभी उनके सोशल मीडिया पर नज़रें गड़ाएं बैठे रहते हैं। जैसे ही एक्ट्रेस का कोई पोस्ट सामने आता है तो सनसनी मच जाती है। जब सिर्फ तस्वीर का फैंस इतना इंतजार करते हैं तो सोचिए उन्हें फिल्म में देखने के लिए लोग कितने बेताब होते होंगे। ऐसे में अब एक्ट्रेस जल्द ही साउथ की एक फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। जान्हवी कपूर अपकमिंग फिल्म ‘देवरा‘ (Devara) में अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें: मशहूर साउथ डायरेक्टर के घर हुई चोरी, 10 साल में कई सुपरहिट फिल्मों का कर चुके हैं निर्देशन

‘देवरा’ के लिए जान्हवी कपूर ने ली कितने करोड़ की फीस?

इस फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) और राम चरण (Ram Charan) भी दिखाई देने वाले हैं। साथ ही सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और प्रकाश राज (Prakash Raj) भी इस फिल्म का हिस्सा होने वाले हैं। लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी एक खास जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने करीब 5 करोड़ रूपए फीस चार्ज की है। ये जान्हवी की पहली साउथ फिल्म होने वाली है। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि 5 अप्रैल को इस फिल्म को रिलीज करने की तैयारी थी लेकिन बाद में ‘देवरा’ की रिलीज को टाल दिया गया। वहीं, अब जान्हवी कपूर की अगली फिल्म को लेकर भी खबर आ गई है।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने अपनी फीस की डबल!

कहा जा रहा है कि ‘देवरा’ के बाद जान्हवी कपूर की एंट्री राम चरण की अगली फिल्म ‘आरसी 16’ (RC16) में हो गई है। मेकर्स इस फिल्म में जान्हवी को कास्ट करना चाहते हैं, इसी बीच उन्होंने मेकर्स के सामने अपनी एक शर्त रख दी है। दरअसल, इस फिल्म के लिए जान्हवी कपूर ने अपनी फीस बढ़ाने की मांग की है। अब वो चाहती हैं कि इस फिल्म में काम करने के लिए मेकर्स उन्हें मोटी रकम चुकाएं। पहले जहां वो एक फिल्म के लिए 5 करोड़ चार्ज कर रही थीं। अब इस फिल्म के लिए वो 10 करोड़ की डिमांड कर रही हैं। जी हां, जान्हवी ने अब अपनी फीस 5 से सीधे 10 करोड़ कर दी है। जिसका मतलब साफ है कि वो सीधे-सीधे डबल फीस की मांग कर रही हैं। अब उनकी ये मांग पूरी होती है या नहीं इस बारे में तो आगे आने वाले वक्त पर ही पता चलेगा।

क्या है फीस की सच्चाई?

फिलहाल एक्ट्रेस की बढ़ती फीस डिमांड पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में इस खबर की पुष्टि नहीं की जा सकती कि जान्हवी कपूर ने अपनी फीस 5 करोड़ से बढाकर 10 करोड़ कर दी है। अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से या उनकी टीम की तरफ से इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है। न ही ‘आरसी 16’ के मेकर्स ने अभी तक जान्हवी कपूर की फीस पर कोई टिप्पणी की है। बता दें, इस फिल्म में राम चरण के अलावा विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) भी नज़र आने वाले हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola