Janhvi Kapoor Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस बीच एक्ट्रेस अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंची। वैसे तो अंबानी फैमिली ने इस फंक्शन को काफी प्राइवेट रखा था। फंक्शन की तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर सामने नहीं आई हैं, लेकिन जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक्ट्रेस को अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ प्री-वेडिंग फंक्शन का खाना एन्जॉय करते हुए देखा गया। इतना ही नहीं वीडियो में जाह्नवी अपने हाथों से शिखर को खाना खिलाते हुए पैपाराजी के कैमरे में कैद हो गईं। जैसे ही उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी।
रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ आईं नजर
बता दें कि बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में कई बॉलीवुड स्टार्स को इनवाइट किया। यह फंक्शन समंदर के बीचो-बीच क्रूज पर रखा गया था, जिसमें शामिल होने एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी पहुंची। दिलचस्प बात ये है कि एक्ट्रेस के साथ इस मौके पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
जाह्नवी कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें क्रूज पर खाने का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में जाह्नवी के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं जाह्नवी उन्हें अपने हाथ से खाना खिलाते हुए दिखाई दे रही हैं। अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘प्यार हो तो ऐसा।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सेलिब्रिटी की हर चीज क्यूट लगती है चाहें हाथ से खाना ही क्यों न खिलाएं।’ वहीं कुछ यूजर्स प्राइवेसी को लेकर कमेंट कर रहे हैं। उनका कहना है कि कहीं तो सेलेब्स को चैन से जीने दो। हर वक्त प्राइवेसी में घुसना ठीक नहीं है।
कपिल शर्मा के शो पर किया था कंफर्म
गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के बीच अफेयर की खबरें पिछले कई साल से आ रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी। हाल ही में एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपने रिलेशनशिप को इशारों-इशारों में कंफर्म कर दिया था। जब कपिल ने मजाक करते हुए जाह्नवी से पूछा कि ‘आप इंटरेस्ट के हिसाब से लाइफ पार्टनर चुनेंगी या जिस शिखर पर हैं…’ इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, ‘मैं जिस शिखर पर हूं बहुत खुश हूं।’
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines