Janhvi Kapoor Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गुडलक जेरी’ (Good Luck Jerry) को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की फिल्म इसी हफ्ते रिलीज होने जा रही है। इसके साथ ही जान्हवी को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जा रहा है। साथ ही जान्हवी ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से इंटरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा दिया है।
जान्हवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो (Janhvi Kapoor Video) पोस्ट किया है। इस क्लिप में वो आधी रात को चोरी-चुपके स्ट्रॉबेरी खाती नजर आ रही हैं। तभी उन्हें उनकी दोस्त पकड़ लेती हैं और कहती हैं कि तुम आधी रात को वॉक कर रही हो। ये सुनते ही जान्हवी कहती हैं,’जब वॉक करते हैं तो टाइम नहीं देखते और टाइम देखकर वॉक नहीं करते।’
जान्हवी यहीं नहीं रुकतीं और आगे कहती हैं,’कोई अगर देखते हैं तो हमारा फिगर देखते हैं…और मैं अपना फिगर मेंटेन रखती हूं।’ वीडियो में जान्हवी का एक्सेंट और अंदाज दोनों काफी फनी लग रहा है। साथ ही एक्ट्रेस का एक्सप्रेशन भी दिल जीतने वाला है। वहीं, एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो व्हाइट कलर के टॉप और सी-ग्रीन कलर के लोवर में काफी हसीन लगी हैं, साथ ही उनके खुले कर्ली बाल उनकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं।
जान्हवी का ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस क्लिप को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है,’जब मिडनाइट क्रेविंग्स वाली वॉक के बीच कोई तुम्हें पकड़ ले।’ एक्ट्रेस की इस क्लिप को 1 घंटे के अंदर तकरीबन 2 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,’आप काफी अट्रैक्टिव लग रही हो।’ दूसरे ने लिखा,’ये काफी फनी है।’ बता दें कि एक्ट्रेस की फिल्म ‘गुडलक जेरी’ 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
34 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
2 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
2 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
3 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
21 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines