---विज्ञापन---

Janhvi Kapoor ने माना, गलत होते हुए भी करती हैं Shikhar Pahariya के साथ ये हरकत

Janhvi Kapoor: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों जमकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब भई अभिनेत्री की फिल्म रिलीज हो रही है, तो उनका चर्चा में रहना तो बनता है। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस ने ऐसा खुलासा कर दिया, जो लोगों को हैरान जरूर कर रहा है, लेकिन एक्ट्रेस का अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है।

---विज्ञापन---

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज’ माही को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस जमकर इस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। लोगों में अभी से इस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इस बीच अब जाह्नवी कपूर ने नया खुलासा कर दिया है। हालांकि एक्ट्रेस ने इसे खुद भी गलत माना हैं, लेकिन फिर भी वो इस हरकत को करती हैं। जब एक्ट्रेस इस बारे में बात कर रही होती हैं, उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिरी जाह्नवी कपूर ऐसा क्या करती हैं?

जाह्नवी कपूर का वीडियो वायरल

दरअसल, हाल ही में जी को दिए एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर से पूछा गया कि क्या लड़कियों को अपने बॉयफ्रेंड का फोन चेक करना चाहिए। जैसे ही जाह्नवी कपूर ये सवाल सुनती हैं, तो झट से जवाब देती हैं कि हां, जरूर क्यों नहीं करना चाहिए? एक्ट्रेस ने कहा कि हां, मैं जानती हूं कि ये गलत है और रेड फ्लैग है, लेकिन मैं तो चेक करती हूं। इसके बाद एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या बॉयफ्रेंड को अपनी गर्लफ्रेंड का फोन चेक करना चाहिए, तो एक्ट्रेस कहती हैं कि नहीं, बिल्कुल नहीं, तो पीछे से आवाज आती हैं कि ऐसा क्यों, क्यों नहीं करना चाहिए। इस पर जाह्नवी कपूर कहती हैं कि क्यों विश्वास नहीं करते? एक्ट्रेस का जवाब सुनकर सभी हंसने लगते हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

चर्चा में जाह्नवी कपूर का लुक

इस इवेंट से जाह्नवी कपूर का लुक भी खूब चर्चा में हैं और लोग उनके लुक की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस का मजाकिया अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं बल्कि फैंस को जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है और लोग बेकरारी से फिल्म देखने के लिए बेचैन हैं। हालांकि ये फिल्म लोगों को पसंद आएगी या नहीं ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता लगेगा।

अलग हो सकती है कहानी

बता दें कि जाह्नवी कपूर की ये फिल्म 31 मई 2024 को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ अभिनेता राजकुमार राव भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने खूब प्यार दिया है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म की कहानी कुछ यूनिक हो सकती है। अब फिल्म की रिलीज के बाद इसके बारे में पता लगेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- मशहूर अभिनेत्री का बाप ने किया मर्डर, मां और भाई-बहन के शवों को भी बंगले में दिया गाड़, मुंबई की अदालत में आज होगा इंसाफ

First published on: May 24, 2024 08:40 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola