हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jana Nayagan के लिए मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा, आखिरी फिल्म के लिए विजय ने वसूली मोटी फीस

Jana Nayagan Starcast Fees: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की स्टारकास्ट की फीस की रिवील हो गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म के लिए किसे कितनी फीस मिली है?

विज्ञापन
Jana Nayagan. image credit- social media

Jana Nayagan Starcast Fees: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज हो चुकी है. फिल्म को रिलीज होते ही लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट पर भी मेकर्स ने पानी की तरह बहाया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए किसने कितनी फीस ली है?

विजय की फीस

फिल्म ‘जन नायकन’ के लिए थलापति विजय की फीस की अगर बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय को इस फिल्म के लिए करीब 220 करोड़ से 275 करोड़ रुपये फीस दी गई है. अगर ये आंकड़े सही हैं, तो विजय भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए हैं. बता दें कि विजय की ये फीस बिना किसी प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल के पेमेंट के रूप में दी गई है.

एच विनोद की फीस

फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्देशन की कमान एच विनोद के हाथों में थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये फीस दी गई है. इतना ही नहीं बल्कि ये भी कहा जा रहा है कि ये निर्देशक के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फीस है.

विज्ञापन

रविचंदर की फीस क्या?

बता दें कि फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर ने निभाई है. फिल्म के संगीतकार को 13 करोड़ रुपये फीस बतौर फीस दिए गए हैं.

पूजा हेगड़े की फीस

फिल्म के लिए अभिनेत्री पूजा हेगड़े की फीस की बात करें तो फिल्म में लीड अभिनेत्री का किरदार निभाने वाली पूजा को मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 6 करोड़ रुपये मिले हैं.

विज्ञापन

बॉबी और अन्य स्टार्स की फीस

इन सबके अलावा फिल्म में बॉबी देओल भी अहम भूमिका में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए बॉबी को 5 से 10 करोड़ रुपये फीस दी गई है. इसके अलावा प्रकाश राज को पांच करोड़ रुपये, प्रियामणि को तीन करोड़ रुपये और गौतम वासुदेव मेनन को तीन करोड़ रुपये की फीस दी गई है.

यह भी पढ़ें- ‘जो भी जंतर-मंतर पर हुआ…’, CJP के विरोध प्रदर्शन पर बोले Piyush Mishra

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola