Jana Nayagan Advance Booking: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ अपनी रिलीज के बेहद करीब आ चुकी है. फिल्म की रिलीज में अब बस एक दिन का समय बचा है. विजय की फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है और फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमाल कर दिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज से पहले कितनी कमाई की है?
फिल्म ‘जन नायकन’ का एडवांस बुकिंग कलेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ने भारत में रिलीज से एक दिन पहले ही 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है, जो एक बेहद शानदार शुरुआत है. इसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं. अगर ब्लॉक सीट्स को हटाया जाए, तो भी फिल्म करीब 14 करोड़ रुपये की टिकट बेच चुकी है. इसमें सबसे ज्यादा कमाई का हिस्सा तमिल वर्जन का है.
कहां हुई सबसे ज्यादा कमाई?
फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई की बात करें तो तमिलनाडु फिल्म का सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है, जहां से करीब 7.90 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है. इसके बाद कर्नाटक का नंबर आता है, जहां से 6.03 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. खासकर बेंगलुरु में फिल्म को लेकर जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला है. केरल से भी 1.91 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई हुई है.
शहरों में कौन आगे?
इसी के साथ अगर शहरों की बात करें तो बेंगलुरु सबसे आगे है, जहां से 5.99 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है. इसके बाद चेन्नई (1.86 करोड़), कोयंबटूर (90 लाख) और हैदराबाद, मदुरै, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों के नाम आते हैं, जहां से भी अच्छे आंकड़े सामने आए हैं.
कितने करोड़ की करेगी ओपनिंग?
वहीं, अगर भाषा के हिसाब से देखें, तो तमिल वर्जन पूरी तरह हावी है, जहां से 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई है. तेलुगु वर्जन का कलेक्शन थोड़ा कम है. साथ ही हिंदी की बात करें तो हिंदी वर्जन को अभी तक सीमित रिस्पॉन्स मिला है. बता दें कि फिल्म की ज्यादातर बुकिंग 2D स्क्रीनिंग के जरिए हुई है जबकि प्रीमियम फॉर्मेट का योगदान काफी कम रहा है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म कितने करोड़ की ओपनिंग करेगी.
यह भी पढ़ें- CJP प्रदर्शन में शामिल हुए हनुमानकाइंड, रैपर ने शेयर की झलक; वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
31 mins agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
1 hr agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
2 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
16 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
17 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
18 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
19 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines