Jana Nayagan: तमिलनाडु के सीएम विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ अपनी रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है और ये शानदार कलेक्शन कर रही है, लेकिन फिर भी ये फिल्म 2 फिल्मों से पीछे चल रही है. आइए जानते हैं कि आखिर वो दो फिल्में कौन-सी हैं?
एडवांस बुकिंग कलेक्शन
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिलीज से पहले बचे दो दिनों में फिल्म की बुकिंग में और तेजी आ सकती है क्योंकि ये फिल्म बेहद शानदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग में पहले दिन के लिए घरेलू एडवांस बुकिंग (ब्लॉक सीट्स समेत) से 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग्स में से एक मानी जा रही है.
1‘लियो’ और ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ से पीछे
गौरतलब है कि एडवांस बुकिंग में 15 करोड़ रुपये कमाने के बाद भी फिल्म ‘जन नेता’ थलपति विजय की दो फिल्मों से अभी भी पीछे चल रही है. भले ही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 15 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है, लेकिन ये फिल्म थलपति विजय की पिछली दो फिल्मों ‘लियो’ और ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ के एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड से पीछे है.
घरेलू प्री-सेल्स कारोबार
साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म GOAT ने रिलीज से पहले घरेलू प्री-सेल्स में 29.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. साथ ही पहले दिन फिल्म ने दुनियाभर में 126.32 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, अगर ‘लियो’ की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज से पहले पहले दिन के लिए 46.36 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग (ब्लॉक सीट्स को छोड़कर) दर्ज की थी.
कितना कलेक्शन करेगी ‘जन नेता’?
साथ ही इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 148.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, अगर ‘जन नायकन’ की बात करें तो इस फिल्म का एडवांस कलेक्शन अभी इन दोनों फिल्मों से कम है. हालांकि, अभी फिल्म को रिलीज होने में 2 दिन बाकी हैं और अगले दो दिनों में ‘जन नेता’ इस अंतर को काफी कम कर सकती है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म का एडवांस और ओपनिंग कलेक्शन क्या होता है?
यह भी पढ़ें- Jennifer Winget ने शेयर की शादी की अनसीन फोटोज, पति पर प्यार लुटाती नजर आईं एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
1 hr ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
3 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
4 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
5 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
6 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
6 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
6 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
20 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
21 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines