कश्मीर की शांत वादियों में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। टूरिस्टों से गुलजार पहलगाम के एक खूबसूरत मैदान में अचानक गोलियों की बौछार शुरू हो गई। आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर 28 निर्दोष लोगों की जान ले ली, जिनमें ज्यादातर सैलानी थे। इस घटना ने न सिर्फ आम जनता, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी झकझोर कर रख दिया।
बॉलीवुड सितारों का निकला गुस्सा
घटना की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारे अपने-अपने तरीके से गम और गुस्सा जाहिर करते दिखे। सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद भावुक मैसेज शेयर करते हुए लिखा कि देश को ऐसे वक्त में एकजुट रहकर इंसाफ की लड़ाई लड़नी चाहिए। सलमान खान ने भी तीखा संदेश देते हुए कहा कि ‘धरती का स्वर्ग अब नर्क में तब्दील हो गया है।’ उन्होंने लिखा कि एक मासूम की जान जाना, पूरी इंसानियत की हत्या के बराबर है।
प्रियंका चोपड़ा ने घटना को ‘अत्यंत निंदनीय’ बताया और कहा कि जो लोग महज छुट्टियों के लिए वहां गए थे, उन्हें इस तरह निशाना बनाना बेहद अमानवीय है। उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा हादसा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कॉमेडियन और यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी में तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘सोच भी नहीं सकता कि कोई अपनी छुट्टियां मना रहा हो और उसे इस तरह निशाना बनाया जाए। डरावना है ये सब।’
’35 साल में ऐसा पहली बार हुआ’
इसके अलावा आशीष ने एक और स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि 35 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि कश्मीर में शटडाउन लग गया है। आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है।
घटना की दर्दनाक सच्चाई
पुलिस के मुताबिक चार आतंकी पास से टूरिस्ट ग्रुप पर गोलियां चलाने लगे। एक पीड़ित की बेटी ने बताया कि आतंकियों ने गोली चलाने से पहले लोगों से उनका धर्म पूछा और फिर उनका चयन कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। ये हमला न सिर्फ क्रूरता की हदें पार करता है, बल्कि धार्मिक आधार पर की गई हिंसा की सबसे भयावह तस्वीर पेश करता है।
बॉलीवुड सेलेब्स ने उठाए सवाल
शाहरुख, अक्षय कुमार, अजय देवगन, करीना कपूर, आलिया भट्ट, अनुपम खेर और विवेक अग्निहोत्री समेत कई सितारों ने सरकार से इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की और दोषियों को सख्त सजा देने की अपील की।
जांच और ऑपरेशन तेज
हमले की जिम्मेदारी ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ नामक संगठन ने ली है, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बताया जा रहा है। सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। घायल लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि कई घायलों को टट्टुओं के सहारे पहलगाम के नजदीकी हेल्थ सेंटर तक लाया गया।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
40 mins agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 hr agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines