Aly Goni On Virginity: पॉपुलर एक्टर अली गोनी (Aly Goni) अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। वो एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं। अक्सर इन दोनों को एक-साथ देखा जाता है। पार्टी हो या कोई फेस्टिवल या फिर फैमिली डिनर ये कपल एक-दूसरे का साया बने हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं छुट्टियां भी बितानी हों तो जैस्मिन और अली ये भी साथ करते हैं। अब तो दोनों कबूल कर चुके हैं कि जल्द ही ये शादी कर लेंगे। ऐसे में अब अली गोनी ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा बयान दे दिया है कि इस कपल के फैंस हैरान रह गए हैं।
क्या वर्जिन हैं अली गोनी?
दरअसल, हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अली गोनी ने फैंस से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने कई मजेदार सवालों के जवाब दिए और कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। एक्टर के फैंस ने ऐसे मौके का फायदा उठाकर उनसे ऐसे-ऐसे सवाल पूछ डाले जो शायद उन्हें कभी और पूछने का मौका न मिलता। हालांकि, अली ने भी फैंस के सभी टेढ़े और तीखे सवालों के खुलकर जवाब दिए हैं। ऐसे में किसी ने उनसे ये भी पूछा था- ‘क्या आप वर्जिन हो?’
अली गोनी ने अपनी वर्जिनिटी का खोला राज
एक्टर ने दिया वर्जिनिटी का सबूत
एक्टर ने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘हां मैं वर्जिन हूं।’ इतना ही नहीं उन्होंने अपनी इस बात का सबूत भी फैंस के सामने पेश किया है। उन्होंने तुरंत अपने दोस्त मशहूर सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) की तरफ कैमरा किया और उनसे सवाल किया कि बताओ भाई क्या मैं वर्जिन हूं? इस पर राहुल वाइडयुअ ने सीरियस फेस बनाते हुए कहा, ‘मुझसे पूछो ये सच्ची वाला वर्जिन है, कौन-सा वाला वर्जिन है ये बाद में बताऊंगा।’ इसके बाद अली ने एक बार फिर कहा है कि वो वर्जिन हैं। अब फैंस ये सुनकर चौंक गए हैं। इसके अलावा उन्होंने उर्फी पर दिए बयान पर भी फैंस को चौंका दिया है।
अली और उर्फी ने की एक-दूसरे की तारीफ
यह भी पढ़ें: Bhupendra Jogi पर चाकू से जानलेवा हमला, इन्फ्लुएंसर को आए 40 टांके
उर्फी की तारीफ में बांधे तारीफों के पुल
दरअसल, एक शख्स ने उनसे सवाल किया कि ‘उर्फी क्या गाला के लिए बनी है?’ इसके जवाब में उन्होंने कहा बिल्कुल बनी है। अली ने उर्फी की उस ड्रेस की भी तारीफ की जिसकी वजह से वो हाल ही में सबको इम्प्रेस कर गई थीं। उर्फी तितली उड़ने वाली ड्रेस से अली इतने इम्प्रेस हुए थे कि उन्होंने उर्फी को मैसेज कर उनकी इस ड्रेस की तारीफ की थी। अली ने ये भी कहा कि वो सीढ़ियां चढ़ रही हैं और उन्हें यकीन है कि एक दिन वो मेट गाला जरूर जाएंगी। अब उर्फी भी अली के मुंह से ऐसी बातें सुनकर खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने अली को सबसे स्वीट बताया है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines