Jameel Khan: बात जब TVF की होती है, तो कुछ ना कुछ अलग होना तो लाजिमी है। हाल ही में ‘पंचायत’ का तीसरा सीजन ओटीटी पर रिलीज किया गया है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। लोगों का इंतजार जाया नहीं गया और पंचायत का तीसरा सीजन दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरा। अब भई पंचायत को लग चुकी है और लोगों को इंतजार है ‘गुल्लक’ के चौथे सीजन का। हालांकि इस सीरीज में एक ऐसा किरदार भी है, जो अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने में हमेशा कामयाब होता है। आइए आपको इनके बारे में अच्छे से बताते हैं…
फिर आ रहे हैं संतोष मिश्रा
दरअसल, हम बात कर रहे हैं गुल्लक के संतोष मिश्रा यानी अभिनेता जमील खान की। जी हां, वही जमील खान, जिन्होंने हमेशा ही अपने किरदार से लोगों का दिल जीता है। अब भई मिश्रा परिवार की ये कहानी है ही कुछ ऐसी कि कोई भी इसका दीवाना हो जाए। अब इस सीरीज का चौथा पार्ट आने वाला है, ऐसे में ये फैमिली अपनी अगली जर्नी के लिए एकदम तैयार है। लोगों में इसको लेकर अलग ही एक्साइटमेंट बनी हुई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि संतोष मिश्रा यानी अभिनेता जमील खान ना सिर्फ गुल्लक बल्कि टीवी के फेमस शो सीआईडी में भी नजर आ चुके हैं।
सीआईडी में भी दिखाया जलवा
जी हां, सीआईडी के एपिसोड 19-20 ‘THE INNOCENT VICTIM’ में भी जमील खान नजर आए हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें हम दिल दे चुके सनम, चलते-चलते, रॉक ऑन, बदमाश कंपनी, बेबी, टाइगर जिंदा है, मिशन रानीगंज और हाल ही में आई फिल्म श्रीकांत में भी अहम रोल अदा किया है। वैसे तो जमील ने अब तक अपने करियर में इतनी सारी फिल्मों और टीवी शो, वेब सीरीज में काम किया है, लेकिन आपको बता देते हैं कि जमील खान उम्र में शाहरुख खान से भी छोटे हैं।
खूब पॉपुलर हैं जमील खान
जी हां, अगर शाहरुख खान की बात करें तो किंग खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को हुआ था। वहीं, अगर जमील की बात करें तो वैसे तो जमील भी नवंबर में ही जन्मे थे, लेकिन उनका डेट ऑफ बर्थ 26 नवंबर 1974 है और वो अभी 49 साल के ही हैं। वहीं, किंग खान की बात करें तो शाहरुख खान 58 साल के हैं। दोनों में उम्र का बड़ा फासला है, लेकिन फिर भी जमील खूब पॉपुलर हैं। हालांकि शाहरुख खान के साथ जमील ने अपनी मुलाकात पर भी बात की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में उनके साथ काम करने के अलावा कई चीजों को भी साझा किया है।
यह भी पढ़ें- Laapataa Ladies के ‘दीपक और जया’ ने किया बिब्बोजान को कॉपी, तो Aditi Rao Hydari ने यूं किया रिएक्ट
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
39 mins agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 hr agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
2 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
3 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
3 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
21 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
22 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines