Jailer USA Box Office Collection: इन दिनों रजनीकांत अपनी आने वाली फिल्म ‘जेलर’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित रजनीकांत की ‘जेलर’ दो दिनों में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
फैंस में फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटमेंट हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म को लेकर बज भी बना हुआ है। साथ ही मेकर्स को भी इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं।
यह भी पढ़ें- Seema Haider की फिल्म का सीन लीक, रॉ एजेंट से बोलीं- लो…! हाफिज साहब जश्न की तैयारी कर रहे हैं
अमेरिका में फिल्म की बुकिंग शुरू
इसके साथ ही अब अमेरिका में इस फिल्म की बुकिंग शुरुआत हो गई है, जो बेहद शानदार रही। संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों से फिल्म को अपार प्यार मिल रहा है। इसके साथ ही ‘जेलर’ ने 2023 में नंबर 1 भारतीय फिल्म बनने के लिए लगभग $750K की कमाई की है। सुपरस्टार रजनीकांत ने साबित कर दिया है कि वह एक रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं। फिल्म के लिए ‘जेलर’ का प्रीमियर कलेक्शन 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा छूने की उम्मीद की जा रही है।
रिलीज से पहले प्रीमियर कलेक्शन ने बनाया रिकार्ड
रजनीकांत की ‘कबाली’ ने यूएसए प्री-सेल्स में तमिल फिल्म का सर्वकालिक रिकॉर्ड बनाया है और 2016 की तमिल फिल्म ने 1.9 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ यूएसए प्री-सेल्स में $1.1 मिलियन के साथ दूसरे स्थान पर है और ‘जेलर’ $750K के साथ यूएसए प्री-सेल्स में सभी समय की तमिल फिल्मों में नंबर 3 के रूप में उभरी है। ‘जेलर’ का प्रीमियर संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 280 स्थानों पर किया गया है और दर्शक सुपरस्टार रजनीकांत की बड़े पैमाने पर फिल्म देखने के लिए तैयार हो रहे हैं।
‘जेलर’ से काफी उम्मीदें
भले ही हाल में रजनीकांत की फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं और नेल्सन की पिछली फिल्म बीस्ट भी अच्छी नहीं चली, लेकिन दर्शको को ‘जेलर’ से काफी उम्मीदें हैं। वहीं, मेकर्स ने फिल्म का अपड़ेट दिया है, जिससे फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही है। साथ ही रजनीकांत अभिनीत फिल्म अभिनेता के लिए रिकॉर्ड ओपनिंग पाने के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
33 mins agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
2 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
3 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
20 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines