Jailer Box Office Collection Day 2: साउथ इंडस्ट्री के थलाइवा कहे जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म ‘जेलर’ (Jailer) गुरुवार, 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते हैं धमाल मचा दिया था। जहां फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 48.35 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर’ की रफ्तार थोड़ी हल्की नजर आई। कमाई के मामले में थलाइवा यानी रजनीकांत की फिल्म ने अपने दूसरे दिन केवल 27 करोड़ की कमाई, जबकि हालिया रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने 40 करोड़ तक की कमाई की।
वहीं, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘ओह माय गोड 2’ (Oh My God 2) कमाई के मामले में अभी भी पीछे ही चल रही है। ऐसे में वीकेंड पर इन तीनों फिल्मों का कलेक्शन एक दूसरे से कितना क्लैश करता है ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। कमाई के मामलें में रजनीकांत और सनी देओल की काटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
Pathaan से भी पीछे रह गई Jailer
वहीं, अगर बात करें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर तो वो इस साल रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म थी, जिसनें अपनी दो दिनों की कमाई में 127 करोड़ को आकांडा पार किया था, जबकि ‘जेलर’ (Jailer Box Office Collection Day 2) ने केवल 75 करोड़ की कमाई ही की। ऐसे में रजनीकांत, SRK से भी पीछे रह गए।
200 करोड़ का बजट कर वसूल पाएगी फिल्म
इसके अलावा अगर फिल्म के बजट की बात करें तो, थलाइवा कहे जाने वाले रजनीकांत (Rajinikanth) की ये फिल्म 200 करोड़ के बजट में तैयार हुई है, जिससे निर्देशकों के साथ-साथ स्टार्स और दर्शकों को भी काफी उम्मीदें हैं, लेकिन अभी पूरा हफ्ता पड़ा है।
ऐसे में वीकेंड के दिन फिल्म की अच्छी कमाई की बेहतर उम्मीद की जा सकती है। बता दें कि फिल्म में रजनीकांत के अलावा मोहनलाल, तमन्ना भाटिया, वसंत रवि, शिव राजकुमार और मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines