Jailer की सक्सेस देख गदगद हुए Rajinikanth, पहुंचे बद्रीनाथ
Edited By Sumit Kumar

Rajinikanth
Edited By Sumit Kumar

Rajinikanth
Rajinikanth: रजनीकांत इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘जेलर’ की वजह से सुर्खियों में है। यह फिल्म सिनेमाघरों में गुरुवार, 10 अगस्त को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने महज दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई की। अब, इस सफलता के बाद रजनीकांत ने शनिवार को उत्तराखंड में बद्रीनाथ मंदिर की यात्रा की। यहां उन्होंने कथित तौर पर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मशहूर अभिनेता रजनीकांत दयानंद आश्रम ऋषिकेश से शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान की पूजा की। इस दौरान वह ब्राइट ब्लू स्वेटर में नजर आए। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम के दर्शन से वह अभिभूत हैं और भगवान से जनकल्याण व देश की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
नेल्सन दिलीपकुमार की ‘जेलर’ सिनेमाघरों में 10 अगस्त को रिलीज हुई और इसने शानदार ओपनिंग की और बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म में रजनीकांत के साथ फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं। दोनों की एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है।
रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ने 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले दिन 70 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी। हालांकि पहले दिन की तुलना में इसके कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई, लेकिन लंबे वीकेंड की शुरुआत के साथ इसने फिर से रफ्तार पकड़ ली। सिनेमाघरों में गदर 2 और ओएमजी 2 जैसी फिल्में रिलीज होने की वजह से भी इसकी कमाई पर असर पड़ सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: