Jailer 2 Vs Ranabaali Box Office Collection: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. ‘जेलर 2’ की कमाई में वीकेंड पर भी तगड़ा उछाल देखने को मिला. वहीं दूसरी ओर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘राणाबाली’ भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. हालांकि अभी फिल्म को रिलीज हुए 2 ही दिन हुए हैं. विजय और रश्मिका की जोड़ी ऑडियंस के दिलों में उतर गई है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है.
‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 47.80 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 53.9% रही. वहीं शोज की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के शोज 14,604 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 144.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 169.65 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 317.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.
‘राणाबाली’ ने कितनी की कमाई?
वहीं दूसरी ओर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘राणाबाली’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.30 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 53.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म के शोज 2,292 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 2 दिनों में 16.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 19.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 26.65 करोड़ की कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें: इमरान खान ने FRRO के ‘लीव इंडिया’ नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में दी चुनौती, 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश
फिल्मों की स्टारकास्ट
‘जेलर 2’ में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को सालों बाद साथ में स्क्रीन पर देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. इन दोनों की केमिस्ट्री पर फैंस फिदा हो गए हैं. ये ही वजह है कि इस फिल्म का भी ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार था और अब जब ये फिल्म रिलीज हो गई है तो ऑडियंस को फिल्म की कहानी भी पसंद आ रही है. वहीं दूसरी ओर रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती और मोहनलाल लीड रोल में हैं. इन सितारों के साथ-साथ फिल्म में ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति का कैमियो भी देखने को मिला.
संबंधित खबरें
LIVE: 'रामायण' के फैन हुए एसएस राजामौली, नए ट्रेलर की जमकर की तारीफ
30 mins agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
3 hrs agoइमरान खान ने FRRO के ‘लीव इंडिया’ नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में दी चुनौती
11 hrs ago'नाम-इज्जत 5 करोड़ के लिए दांव पर लगाऊं?' चेक बाउंस केस पर बोले राजपाल यादव
15 hrs agoएक्टर अजय देवगन के बंगले पर चला हथौड़ा, BMC ने ढहाया 'अवैध' हिस्सा
21 hrs agoकाव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर लेंगे 7 फेरे, शादी की तारीख आई सामने
22 hrs agoHoney Singh से महाराष्ट्र साइबर सेल ने की 2 घंटे तक पूछताछ
22 hrs agoविजय-रश्मिका की फिल्म हुई रिलीज, पहले दिन 'राणाबली' ने इतनी की कमाई
1 day ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
1 day ago'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines