हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Jailer 2 Box Office Collection: 800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन भी नहीं रुकी रफ्तार

Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

विज्ञापन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (pic credit- instagram)

Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. 17वें दिन की कमाई में भी उछाल देखने को मिला है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है. फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है. फैंस को रजनीकांत के एक्शन सीन्स खूब पसंद आ रहे हैं. रजनीकांत के साथ-साथ और भी सितारे हैं जिन्होंने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

फिल्म ने 17वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसकी ऑक्यूपेंसी 22.9% रही. फिल्म ने अब तक 8,738 शोज बुक कर लिए हैं. रजनीकांत की फिल्म की कमाई अभी तक भी कम नहीं हुई है. हालांकि पहले वीक के मुकाबले फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है. रजनीकांत के साथ-साथ सभी सितारों ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है.

यह भी पढ़ें: 60 की उम्र में तीसरी शादी करेंगे शहजाद खान? आमिर खान से की तुलना, बोले- अभी दो ऑप्शन बाकी हैं

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रजनीकांत की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. भारत में अब तक फिल्म ने 444.75 करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 520.35 करोड़ हो गया है. वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 790.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई 800 करोड़ का कलेक्शन करने वाली है. ये ही वजह है कि फिल्म की कहानी को खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: ‘चोट लग गई, फिर भी…’, श्रद्धा कपूर ने बताया ‘ईठा’ में लावणी डांस करना था कितना मुश्किल

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रजनीकांत के साथ-साथ मोहनलाल, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर भी इन सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ-साथ विजय सेतुपति का भी कैमियो देखने को मिलेगा. इन सितारों के कैमियो को खूब पसंद किया जा रहा है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola