हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

EXCLUSIVE: जब सीन करते-करते सच में रोने लगे Jaideep, बताया Pataal Lok का सबसे इमोशनल सीन

Jaideep Ahlawat Emotional Scene in Pataal Lok 2: ‘पाताल लोक’ एक्टर जयदीप अहलावत ने बताया उनके लिए सीरीज का कौन सा ऐसा पल था जो सबसे ज्यादा मुश्किल था।

विज्ञापन
Jaideep Ahlawat

Jaideep Ahlawat Emotional Scene in Pataal Lok: पाताल लोक के ‘हाथीराम चौधरी’ यानी जयदीप अहलावत ने न्यूज 24 मंथन के मंच पर अपनी सीरीज को लेकर बात की। उन्होंने सीरीज से जुड़े कई सारे सवालों का जवाब दिया। वो ऐसा कौन सा पल था सीरीज में जब उन्हें लगा कि ये सीन करना उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा है। कब वो खुद बहुत ज्यादा इमोशनल हो गए उस सीन को लेकर और उसे कैसे जयदीप अहलावत ने एक अभिनेता के तौर पर ओवरकम किया, इन सभी सवालों का जवाब जयदीप ने दिया है।

जयदीप ने बताया सबसे मुश्किल सीन 

न्यूज 24 के मंच पर ‘पाताल लोक 2’ की कास्ट जयदीप अहलावत और तिलोत्तमा शोम ने कई सवालों का जवाब दिया। इस दौरान दोनों ने अपनी सीरीज के बारे में बात की और अपने पर्सनल अनुभवों से लेकर सीरीज बनाने में आई मुश्किलों तक, सब कुछ ऑडियंस के साथ साझा किया।

जयदीप ने इस दौरान बताया कि उनके लिए सबसे कठिन पल एसीपी अंसारी की हत्या के बाद उसकी बॉडी को देखना था। उन्होंने कहा, ‘ये उनके लिए बहुत मुश्किल था, क्योंकि सीन के बाद वह सच में रोने लगे थे। एक अभिनेता के तौर पर उनका उद्देश्य दर्शकों को रोने के लिए मजबूर करना था, न कि खुद ही आंसू बहाने लगना।’

विज्ञापन

जयदीप ने बताया सबसे मुश्किल वक्त 

जयदीप ने बताया कि इस पूरी सीरीज के दौरान हाथीराम चौधरी ने सच को जानने के प्रोसेस में बहुत सारे करीबी लोगों को खोया है। उन्होंने कहा कि जब मुझे सीन का पता चला कि अंसारी की बॉडी आई है और वो वाला सीन करना है, तो मेरे दिमाग में वही लगातार चलता रहा। उस वक्त कैमरामैन को अपना परफेक्ट शॉट लेना है लेकिन वो मेरे जज्बातों की परवाह नहीं कर रहे। मैं अंदर से कैसा फील कर रहा हूं। लेकिन मेरे किरदार को अभी उन जज्बातों पर काबू करना है, उसे बाहर नहीं निकालना है तो वो मेरे लिए काफी चैलेंजिंग रहा।

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: The Family Man 3 में पाताल लोक के ‘हाथीराम चौधरी’ की एंट्री, खुद Jaideep ने किया कन्फर्म

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola