Jagapathi Babu Confirms Working With Allu Arjun Starrer Pushpa 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान आज यानी 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
सलमान खान की इस फिल्म में कई ऐसे एक्टर्स है, जिन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया है। वहीं, इस फिल्म में साउथ स्टार जगपति बाबू भी विलेन के किरदार में हैं। इस बीच अब जगपति बाबू को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
पुष्पा 2 में नजर आने वाले हैं KKBKKJ के विलेन जगपति
बता दें कि किसी का भाई किसी की जान के विलेन जगपति तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2 में नजर आने वाले हैं। इस बात की जानकारी जगपति बाबू ने खुद फिल्म किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन के दौरान दी है। जगपति ने खुलासा किया है कि- वो अल्लू अर्जुन स्टारर और सुकुमार के डायरेक्शन में बनने वाली पुष्पा: द रूल में काम कर रहे हैं।
मुझे पहला पार्ट अच्छा लगा- जगपति बाबू
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जगपति बाबू ने बताया है कि- “सुकू (सुकुमार) के साथ काम करना हमेशा एक्साइटिंग होता है, क्योंकि आप नहीं जानते कि आगे क्या होने वाला है। पुष्पा 2 एक चैलेंजिंग फिल्म है और मुझे चुनौतियों से प्यार है। सुकू ने मुझे हमारी पिछली सभी फिल्मों में बेस्ट कैरेक्टर्स दिए हैं और मुझे उनके साथ काम करना पसंद है। रही बात पुष्पा की तो मुझे इसका पहला पार्ट अच्छा लगा।”
20 साल पहले देखा था- जगपति
वहीं, इसके आगे जगपति ने अल्लू अर्जुन के बारे में बात करते हुए कहा कि- “मैंने हमेशा अल्लू को अच्छा करते हुए देखा है। 20 साल पहले मैंने उसे हमारे कॉमन जिम में देखा था, लेकिन जानता नहीं था कि वो कौन है। मैंने नोटिस किया कि वो जो कुछ भी कर रहा है बहुत अच्छे से कर रहा है और आज वो अल्लू अर्जुन है- हमारा बनी।”
इंडिया की सभी भाषाओं में काम करना चाहते हैं जगपति
बता दें कि जगपति बाबू ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में विलेन का रोल निभाया है और उनका कहना है कि वो इंडिया की सभी भाषाओं में काम करना चाहते हैं। जगपति का कहना है कि वो विदेश में भी काम करने को तैयार है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines