Pushpa फेम जगदीश भंडारी जेल से रिहा, Allu Arjun संग शूटिंग के लिए टीम से मिले एक्टर

Jagadeesh Prathap Bandari: अभिनेता जगदीश प्रताप भंडारी जेल से बाहर आ गए हैं। फिल्म ‘पुष्पा’ की शूटिंग के लिए एक्टर टीम से मिले।

Jagadeesh Prathap Bandari, Allu Arjun

जेल से बाहर आए Jagadeesh Prathap Bandari। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Jagadeesh Prathap Bandari: फिल्म ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन संग काम कर चुके अभिनेता जगदीश प्रताप भंडारी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्टर को जेल से रिहा कर दिया गया है। खबरें हैं कि जगदीश प्रताप भंडारी बेल पर बाहर आ गए हैं।

इसके साथ ही कथित तौर पर जगदीश पुष्पा: द रूल के सेट पर भी लौट गए हैं। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और इस मामले का ये ताजा अपडेट है।

बेल पर बाहर आए जगदीश- रिपोर्ट्स

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें, तो फिल्म ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन के दोस्त केशव का रोल अदा करने वाले एक्टर जगदीश जेल से बाहर आ गए हैं और फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म की टीम से मुलाकात भी की है। रिपोर्ट के अनुसार, जगदीश बेल पर रिहा हुए हैं। बता दें कि बीते साल दिसंबर में एक्टर जगदीश को जूनियर कलाकार को परेशान करने के आरोप में अरेस्ट कर लिया गया था।

जगदीश ने खुद कबूला था अपना गुनाह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जगदीश ने अपना गुनाह भी कबूल किया था। जगदीश पर आरोप था कि उन्होंने अपनी जूनियर कलाकार की निजी फोटोज के जरिए उन्हें ब्लैकमेल किया था और इसकी वजह से एक्टर की जूनियर कलाकार की मौत हो गई थी। इसलिए एक्टर को जेल हुई, हालांकि अब वो जमानत पर रिहा हो गए हैं।

जूनियर कलाकार को परेशान करने का था आरोप

बता दें कि जगदीश ने अपने गुनाह को कबूल करते हुए कहा था कि उन्होंने ही जूनियर कलाकार की प्राइवेट फोटोज ली थी और उनके जरिए उसे ब्लैकमेल किया था, जिसकी वजह से जूनियर कलाकार ने आत्महत्या कर ली थी। एक्टर का कहना था कि वो नहीं चाहता था कि वो महिला किसी भी दूसरे आदमी के प्यार में फंसे। इसलिए उन्हें ये रास्ता सही लगा। जगदीश का कहना था कि वो उस महिला को पांच सालों से जानते थे, लेकिन जैसे ही फिल्म ‘पुष्पा’ हिट हुई, तो दोनों में दूरियां आ गईं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ