नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) मामले में गुरुवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई की गई।
एक्ट्रेस ने अदालत में 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में जमानत याचिका दायर की थी, जिसपर सुनवाई से पहले एक्ट्रेस वहां पहुंचीं। वहीं अब कोर्ट ने इसपर फैसला (Jacqueline Fernandez bail Plea) सुरक्षित रख लिया है, जिसे कल सुनाया जाएगा। इसके अलावा केस की अगली तारीख 24 और 25 नवंबर तय की गई है।
अभी पढ़ें – Virat Kohli हुए इस सिंगर के मुरीद, Insta DM कर बोले- ‘कम से कम सौ बार सुन लिया..’
इससे पहले जैकलीन को इस मामले में अंतरिम जमानत मिली थी। आज कोर्ट ने नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई की। प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन की नियमित जमानत याचिका का विरोध करते हुए अपने जवाब में कहा कि उसने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया और सबूतों के सामने आने पर ही खुलासा किया। जैकलीन को सुकेश से मिलने के 10 दिनों के भीतर उसके आपराधिक इतिहास के बारे में बता दिया गया था।
वह कोई साधारण व्यक्ति नहीं है, बल्कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिसके पास भारी वित्तीय संसाधन हैं और इसलिए ईडी में उल्लेखित उच्च कद और प्रभाव है। वहीं मामले की सुनवाई के दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने मीडिया में बयान देकर आम आदमी पार्टी पर उनसे पैसे लेने का आरोप लगाया है।
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को लिखे अपने नवीनतम पत्र में, सुकेश ने कहा कि उन्हें अपने द्वारा किए गए खुलासे के लिए धमकियां मिल रही थीं और उन्होंने खुद के तिहाड़ जेल से स्थानांतरित कर देश की किसी अन्य जेल में भेजने की भी बात कही।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 mins agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
34 mins ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
50 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
19 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
20 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
20 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
21 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines