सुकेश चंद्रशेखर से जैकलीन का करोड़ों के लेन-देन का मामला: पटियाला कोर्ट में सुनवाई पूरी, कल सुनाया जाएगा फैसला

जैकलिन फर्नांडीस

जैकलिन फर्नांडीस

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) मामले में गुरुवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई की गई।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने अदालत में 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में जमानत याचिका दायर की थी, जिसपर सुनवाई से पहले एक्ट्रेस वहां पहुंचीं। वहीं अब कोर्ट ने इसपर फैसला (Jacqueline Fernandez bail Plea) सुरक्षित रख लिया है, जिसे कल सुनाया जाएगा। इसके अलावा केस की अगली तारीख 24 और 25 नवंबर तय की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इससे पहले जैकलीन को इस मामले में अंतरिम जमानत मिली थी। आज कोर्ट ने नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई की। प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन की नियमित जमानत याचिका का विरोध करते हुए अपने जवाब में कहा कि उसने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया और सबूतों के सामने आने पर ही खुलासा किया। जैकलीन को सुकेश से मिलने के 10 दिनों के भीतर उसके आपराधिक इतिहास के बारे में बता दिया गया था।

वह कोई साधारण व्यक्ति नहीं है, बल्कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिसके पास भारी वित्तीय संसाधन हैं और इसलिए ईडी में उल्लेखित उच्च कद और प्रभाव है। वहीं मामले की सुनवाई के दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने मीडिया में बयान देकर आम आदमी पार्टी पर उनसे पैसे लेने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को लिखे अपने नवीनतम पत्र में, सुकेश ने कहा कि उन्हें अपने द्वारा किए गए खुलासे के लिए धमकियां मिल रही थीं और उन्होंने खुद के तिहाड़ जेल से स्थानांतरित कर देश की किसी अन्य जेल में भेजने की भी बात कही।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ