मुंबई: जब से कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नाम सामने आया है, तबसे ही वो लाइमलाइट से दूर रहने लगी हैं। एक्ट्रेस ना तो अपने जिम के बाहर स्पॉट होती हैं, ना ही किसी कार्यक्रम में शिरकत दिखाई देती हैं। ऐसे में लंबे समय के बाद वो मंदिर में स्पॉट की गईं हैं, जिसका वीडियो काफी वायरल (Jacqueline Fernandise Viral Video) हो रहा है।
सोमवार को एक्ट्रेस को मुंबई के एक जूहु के मुक्तेश्वर मंदिर (Jacqueline Fernandise at mukteshwar temple) में देखा गया। पिछले हफ्ते ही, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर चार्जशीट में जैकलीन का नाम कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में शामिल था। पैपराजी वीरल भयानी ने जैकलीन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मंदिर में श्रद्धासुमन अर्पित करती हुई देखी गयीं। एक्ट्रेस ने चेहरे पर नकाब लगा रखा था, साथ ही नीले रंग की अनारकली सूट पहन रखी थी। वो हाथ में प्लास्टिक का थैला लेकर मंदिर से बाहर निकलती देखी जा सकती हैं।
जैकी का इंतजार कर रहे पैप्स मंदिर (Jacqueline Fernandise temple Video) के बाहर उनका इंतजार करते हैं, लेकिन वो बाहर निकलते ही सीधे अपनी कार में बैठकर चली जाती हैं। आपको बता दें, कि जैकलीन ने अभी तक सार्वजनिक रूप से अपनी कानूनी परेशानियों के बारे में बात नहीं की है। ईडी ने इस साल की शुरुआत में उनसे पूछताछ की थी, जब जांच में उनके और सुकेश के बीच संबंधों का पता चला था। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिससे पता चलता है कि दोनों डेटिंग कर रहे थे।
जैकलीन ने शुरू में इससे इनकार किया लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में एजेंसी के सामने स्वीकार किया कि दोनों वास्तव में रिलेशनशिप में थे। इस मामले में एजेंसी द्वारा जैकलीन से कई बार पूछताछ की जा चुकी है, आखिरी बार जून में उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ईडी ने अप्रैल में अस्थायी रूप से ₹15 लाख नकद के अलावा पीएमएलए के तहत अभिनेता के ₹7.27 करोड़ के फंड को संलग्न किया। एजेंसी ने इन फंड्स को “अपराध की आय” बताते हुए जब्त किया था।
इससे पहले, ईडी ने आरोप लगाया था कि चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar & Jacqueline Fernandise) ने जैकलीन के लिए उपहार खरीदने के लिए इन पैसों का इस्तेमाल किया, जिसे उसने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित हाई-प्रोफाइल लोगों को धोखा देकर निकाला था। ईडी ने एक बयान में कहा, “सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को जबरन वसूली सहित आपराधिक गतिविधियों से उत्पन्न अपराध की आय से ₹ 5.71 करोड़ के विभिन्न उपहार दिए थे।”
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
44 mins agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
4 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
6 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
16 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines